झारखंड में प्रतिबंधित मांस मिलने से सनसनी, पुलिस मुस्तैद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2019 12:59 PM

विज्ञापन

रंका (गढ़वा) : लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से ठीक पहले झारखंड के गढ़वा जिला के रंका में प्रतिबंधित मांस मिलने से सनसनी फैल गयी है. खबर मिलते ही एक संगठन के 30-40 युवक घटनास्थल पर पहुंच गये. समय रहते पुलिस को सूचना मिल गयी और थाना प्रभारी ने तत्परता से कार्रवाई की. सभी युवकों […]

विज्ञापन

रंका (गढ़वा) : लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से ठीक पहले झारखंड के गढ़वा जिला के रंका में प्रतिबंधित मांस मिलने से सनसनी फैल गयी है. खबर मिलते ही एक संगठन के 30-40 युवक घटनास्थल पर पहुंच गये. समय रहते पुलिस को सूचना मिल गयी और थाना प्रभारी ने तत्परता से कार्रवाई की. सभी युवकों को थाना ले आये. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मामला मंगलवार देर शाम का है. रंका थाना मोड़ के पास रहने वाले इजहार अंसारी के घर के पश्चिम एवं बुनियादी विद्यालय के पीछे गली में प्रतिबंधित मांस का पका हुआ टुकड़ा मिला. खबर तेजी से फैली और दूसरे समुदाय के एक संगठन के 30-40 युवकों की भीड़ वहां जमा हो गयी. इसकी जानकारी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को दी गयी.

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंचे. मांस के टुकड़े को अपने कब्जे में ले लिया. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रभारी सभी युवकों को भी थाना ले गये. थाना प्रभारी ने इसकी सूचना एसडीओ संजय पांडेय, एसडीपीओ मनोज कुमार महतो को दी. इजहार अंसारी को थाना बुलाया गया और उससे पूछताछ की गयी.

इजहार अंसारी ने बताया कि उसके मकान में 4 लोग किराये पर रहते हैं. उन्होंने क्या खाना पकाया, उन्हें नहीं मालूम. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इजहार अंसारी के घर की तलाशी ली गयी. कहीं कुछ नहीं मिला. इजहार अंसारी के घर के पश्चिमी गली में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिला है. उस टुकड़े को फॉरेंसिक जांच के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा गया है.

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रतिबंधित मांस के टुकड़े मिलने पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola