जहरीला कीड़ा काटने से कस्तूरबा की दर्जनों छात्राएं बीमार, तीन गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2019 1:04 AM
रमकंडा : पिछले मंगलवार को जहरीला कीड़ा काटने से रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की दर्जनों छात्राएं बीमार हो गयी. प्रभावित सभी छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा निजी दुकान से कुछ दवाई लाकर दी गयी. इसमें कुछ हल्के रूप से प्रभावित छात्राओं को लाभ हुआ, लेकिन अधिक प्रभावित छात्राओं पर […]
रमकंडा : पिछले मंगलवार को जहरीला कीड़ा काटने से रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की दर्जनों छात्राएं बीमार हो गयी. प्रभावित सभी छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा निजी दुकान से कुछ दवाई लाकर दी गयी. इसमें कुछ हल्के रूप से प्रभावित छात्राओं को लाभ हुआ, लेकिन अधिक प्रभावित छात्राओं पर इसका कोई असर नहीं हुआ.
इसके बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा गंभीर रूप से पीड़ित तीन छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए घर भेज दिया गया. जिन छात्राओं को घर भेजा गया है, उनमें कुवारी कुमारी, सीमा कुमारी व बबिता कुमारी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










