जय श्री राम, जय हनुमान…
वंशीधर नगर : रामनवमी के अवसर पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू सेना व दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा लालाबागी स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण से चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से चेचरिया, बस स्टैंड, अहिपुरवा मोड़, हेन्हो मोड़ होते हुए भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर […]
वंशीधर नगर : रामनवमी के अवसर पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू सेना व दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा लालाबागी स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण से चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से चेचरिया, बस स्टैंड, अहिपुरवा मोड़, हेन्हो मोड़ होते हुए भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर तक जाकर वापसी में जमा दो उच्च विद्यालय के प्रांगण में आकर सभा व प्रतियोगिता में तब्दील हो गयी.
आपके शहर में
शोभायात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, झांसी की रानी व बांदरी सेना का रूप धरे बच्चे अलग-अलग वाहनों पर विराजमान थे. शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम, सीताराम, जय हनुमान आदि का लोग जय घोष करते व परंपरागत हथियारों का प्रदर्शन करते चल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए