रंका बाजार को कराया अतिक्रमण मुक्त

Updated:
विज्ञापन
रंका बाजार को कराया अतिक्रमण मुक्त

रंका बाजार को कराया अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रंका रंका. रंका बाजार में शुक्रवार को एसडीओ रूद्र प्रताप, एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, सीओ शिवपूजन तिवारी, पुलिस निरीक्षक अभिजित गौतम और थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान एनएच 343 को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. एसडीओ रूद्र प्रताप ने बताया कि दुकानदार अक्सर एनएच के किनारे अपने सामान रखकर दुकान लगाते हैं, जिससे हमेशा जाम की स्थिति बन जाती है. भारी वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है और यातायात बाधित रहता है. अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाते हुए दुकानों के सामान पुलिस ट्रैक्टर पर लोड कर अपने साथ ले गयी. अतिक्रमण हटने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वे अपने सामान को जल्दी-जल्दी हटाते नजर आये. जानकारी के अनुसार रंका गढ़ फाटक से बाजार और चेकनाका तक बर्तन, फल, किताब की दुकानें, होटल, ठेले और खोमचे एनएच के किनारे लगाये जाते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. इससे अंबिकापुर से आने-जाने वाले वाहन घंटों फंसे रहते हैं. एसडीओ रूद्र प्रताप ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि एनएच किनारे पुनः दुकान लगाने का प्रयास किया गया तो दुकानों को सील कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त और सुचारू यातायात सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola