ePaper

बस ने ऑटो में मारी टक्कर, बच्चे घायल

Updated at : 04 Apr 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
बस ने ऑटो में मारी टक्कर, बच्चे घायल

रमना : रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित संत जेपी स्कूल के ऑटो में बस से धक्के लगने से से चार स्कूली बच्चे घायल हो गये. घायलों में टंडवा निवासी यूकेजी की छात्रा खुशबू कुमारी, सुषमा कुमारी, आरती कुमारी,व नर्सरी वर्ग के टंडवा निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र आलोक कुमार का नाम शामिल है. सभी घायलों को […]

विज्ञापन

रमना : रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित संत जेपी स्कूल के ऑटो में बस से धक्के लगने से से चार स्कूली बच्चे घायल हो गये. घायलों में टंडवा निवासी यूकेजी की छात्रा खुशबू कुमारी, सुषमा कुमारी, आरती कुमारी,व नर्सरी वर्ग के टंडवा निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र आलोक कुमार का नाम शामिल है.

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना में इलाज कराया गया़ घायल आलोक कुमार को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. सभी की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है़ बताया गया कि दोपहर बारह बजे विद्यालय से छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे अपने घर लौट रहे थे़ इसी क्रम में थाना मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही हरिओम यात्री बस ने स्कूल के ओटो को साइड से धक्का मार दिया़ इसके बार बस को लेकर चालक फरार हो गया़ इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola