डायन-बिसाही को लेकर मारपीट

गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के पचफेड़ी गांव के अमोलवाटांड़ गांव में डायन-बिसाही के आरोप में एक महिला व उसके परिजनों समेत तीन लोगों को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया. तीनों घायलों को इलाज के लिए गढवा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है़. समाचार के अनुसार किस्सा देवी को उसके पड़ोसियों द्वारा […]
गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के पचफेड़ी गांव के अमोलवाटांड़ गांव में डायन-बिसाही के आरोप में एक महिला व उसके परिजनों समेत तीन लोगों को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया.
तीनों घायलों को इलाज के लिए गढवा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है़. समाचार के अनुसार किस्सा देवी को उसके पड़ोसियों द्वारा डायन होने का आरोप लगाया जा रहा था़. इस बात को लेकर उसके साथ कई बार मारपीट भी की जा चुकी थी. शुक्रवार की शाम किस्सा देवी अपने पति नरेश चौधरी के साथ अपने खेत में चना का फसल देखने के लिए जा रही थी़. इसी दौरान उसके पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे़. उसे बचाने के प्रयास में नरेश चौधरी व उसकी पुत्री रानी कुमारी भी घायल हो गयी.
इस घटना में नरेश चौधरी को गंभीर चोट लगी है़ इस घटना को लेकर नेपाल चौधरी, शंभू चौधरी, प्रमुख चौधरी, राजू चौधरी, धर्मरजिया देवी, विफनी देवी, शारदा कुमारी आदि के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




