पुरुषों की तुलना में 67252 कम महिला मतदाता गढ़वा में

गढ़वा : लोकसभा चुनाव में गढ़वा जिले के कुल 866664 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे़. निर्वाचन आयोग के प्रयासों के बावजूद महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों के अनुपात में नहीं हो पायी है. पुरुष मतदाताओं की तुलना में 67252 महिला मतदाता कम है़ं. पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 466946 तथा महिला मतदाताओं की कुल […]
गढ़वा : लोकसभा चुनाव में गढ़वा जिले के कुल 866664 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे़. निर्वाचन आयोग के प्रयासों के बावजूद महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों के अनुपात में नहीं हो पायी है. पुरुष मतदाताओं की तुलना में 67252 महिला मतदाता कम है़ं. पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 466946 तथा महिला मतदाताओं की कुल संख्या 399694 है.
गढ़वा जिला अंतर्गत 20 प्रखंड के प्रखंडवार मतदाताओं की संख्या का आकलन करें, तो जिले में सर्वाधिक मतदाताओं की संख्या गढ़वा प्रखंड में है़. गढ़वा प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 130655 है़. जबकि सबसे कम मतदाताओं की संख्या डंडा प्रखंड में मात्र 12652 है़ इसके अलावा मेराल प्रखंड में 86029, चिनियां में 24664, रंका में 59729, रमकंडा में 28417, खरौंधी में 35046, केतार में 34630, भवनाथपुर में 54989,नगरउंटारी में 68197, विशुनपुरा में 20835, रमना में 46087, सगमा में 20334, धुरकी में 36623, डंडई में 41755, भंडरिया में 24425, बड़गड़ में 14998, कांडी में 55366, बरडीहा में 23769 एवं मझिआंव में 47401 मतदाता है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




