तीन महिलाओं ने जहर खाकर आत्हत्या का प्रयास िकया

गढ़वा : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव निवासी सुनील पासवान की पत्नी सुनैना देवी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि सुनैना देवी के माता पिता आपस में झगड़ रहे थे इसी दौरान सुनैना ने अपने […]
गढ़वा : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव निवासी सुनील पासवान की पत्नी सुनैना देवी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि सुनैना देवी के माता पिता आपस में झगड़ रहे थे इसी दौरान सुनैना ने अपने पिता से कहासुनी कर ली.
इसी बात को लेकर उसके पिता ने सुनैना को डांट फटकार कर दिया. इसी से आक्रोशित होकर सुनैना ने जहर खा लिया. वहीं दूसरी घटना में केतार थाना क्षेत्र के गुरूर गांव निवासी नंदू मेहता की पत्नी दौलतिया देवी कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में दौलतिया देवी ने बताया कि उसका तबीयत बराबर खराब रहता था.
पैसे के अभाव में उसके पति द्वारा अच्छा इलाज नहीं करवाया जा रहा था. इसी से आक्रोशित होकर कीटनाशक दवा खा लिया. तीसरी घटना में नगर उंटारी क्षेत्र के जासा गांव निवासी राजेश सिंह की पत्नी इंद्राणी देवी कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में इंद्राणी देवी ने बताया कि उसका पति कमाकर सभी पैसे को खर्च कर देता है. पति से पैसा मांगने को लेकर दोनों में आपसी विवाद हुआ था. इसी बात से आक्रोशित होकर कीटनाशक दवा खा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




