राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला

Updated at : 01 Jul 2014 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला

नगरऊंटारी (गढ़वा) : एन एच 75 में तत्काल कार्य प्रारंभ कराने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थाना के निकट महाधरना का आयोजन किया. महा धरना को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया चौबे ने कहा कि जनता के सहयोग से केंद्र में बनी भाजपा की सरकार […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : एन एच 75 में तत्काल कार्य प्रारंभ कराने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थाना के निकट महाधरना का आयोजन किया. महा धरना को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया चौबे ने कहा कि जनता के सहयोग से केंद्र में बनी भाजपा की सरकार किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में पहल करेगी. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सिंचाई प्रमुख समस्या है. श्री चौबे ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस, झामुमो की सरकार में हर जगह भ्रष्टाचार है.

नगरऊंटारी की लाइफ लाइन बांकी नदी विधायक के गढ़ के निकट ही कचरा निगलने का घर बन गयी है. उन्होंने कहा कि एनएच 75 का हाल खस्ता है. इंदिरा आवास गरीबों को नहीं मिल पाता है. सक्षम लोग रिश्वत देकर इंदिरा आवास खरीद लेते हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने अपने कार्यकाल में एक भी ऐसा कार्य नहीं किया, जो अर्जुन मुंडा द्वारा प्रस्तावित नहीं हो. उन्होंने लोगों से केंद्र की तरह राज्य में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने की अपील की.

भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय चौबे ने कहा कि आज पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है. हुल दिवस के अवसर पर प्रखंड की समस्याओं की निदान के लिए भाजपा यहां की जनता को जगाने आयी है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है. श्री चौबे ने कहा कि अगर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा के चुनाव में परिवर्तन हुआ तो निश्चित रूप से झारखंड में परिवर्तन होगा. अगर भाजपा को मौका मिला, तो झारखंड पूरे देश में अव्वल राज्य होगा. प्रदेश कार्य समिति सदस्य शारदा महेश प्रताप देव ने कहा कि देश की जनता के संकल्प से ही केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है.

भाजपा जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने कहा कि विधायक विकास की झूठी ढिंढोरा पीट रहे हैं. आज तक आइटीआइ कॉलेज नहीं खुला, ट्रामा सेंटर बंद पड़े हैं. श्री पांडेय ने उपस्थित लोगों से केंद्र की तरह राज्य में भी भाजपा की पूर्ण समर्थन देने की अपील की. महाधरना को भाजपा जिला मंत्री अनिता जी, जिला महामंत्री इंद्रमणी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष मथुरा पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय प्रताप देव, नंदकिशोर प्रसाद, भवनाथपुर जिप सदस्य उमेंद्र यादव, मुक्तेश्वर पांडेय, शिव कुमार पांडेय, अरूण कुमार मिश्र, गणोश प्रसाद देव, ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola