खदान बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी

Updated at : 26 Jun 2014 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
खदान बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी

भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन उपायुक्त श्री बरवार, एसपी सुधीर कुमार झा व विधायक अनंत प्रताप देव ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य प्रखंड के लोगों की समस्याओं […]

विज्ञापन

भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन उपायुक्त श्री बरवार, एसपी सुधीर कुमार झा व विधायक अनंत प्रताप देव ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य प्रखंड के लोगों की समस्याओं को सुनना व उसका निराकरण करना है. उन्होंने कहा कि सेल आरएमडी खदान की स्थिति अच्छी नहीं है. पहले यह सुचारू रूप से चल रहा था, तब यहां बेरोजगारी कम थी. लेकिन खदान बंद होने के बाद बेरोजगारी बढ़ी है.

जिला प्रशासन बेरोजगारी को दूर करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायेगा. उपायुक्त ने कहा कि पंचायतों में जनता दरबार के माध्यम से 3000 वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत किया गया है. उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास का आवंटन जिले में जरूरत के मुताबिक नहीं है. बावजूद इसकी सूची बनायी जा रही है. सभी को बारी-बारी से आवास उपलब्ध कराया जायेगा. जनता दरबार में एसपी सुधीर कुमार झा ने कहा कि यहां आधा खदान बंद हो चुका है. पूरा बंद हो जायेगा, तो समस्या बढ़ जायेगी. इससे विधि-व्यवस्था पर भी असर होगा. उन्होंने कहा कि यहां पावर प्लांट का शिलान्यास हुआ था, लेकिन काम आजतक नहीं लगा.

जिले में डायन-बिसाही, अशिक्षा, उग्रवाद व नशाखोरी प्रमुख समस्या है. इस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव ने उपायुक्त से प्रखंड सह अंचल भवन का निर्माण कराने, अधूरे अस्पताल भवन का निर्माण कराने, सभी पंचायत भवन बनाने, टाउनशिप से कैलान तक अधूरे सड़क निर्माण को पूरा कराने की मांग की. साथ ही मनरेगा की 50 प्रतिशत राशि कूप निर्माण में खर्च करने तथा जनवितरण प्रणाली एवं इंदिरा आवास में अनियमितता की जांच कर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि पावर प्लांट का काम शीघ्र शुरू होगा.

पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि छोटी-छोटी योजनाओं को लाभुक समिति के माध्यम से करायी जाये. कार्यक्रम में विभिन्न गांव के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. इनमें छोटन चौबे, लल्लू राम, राजेश्वर गुप्ता, वरुण बिहारी यादव, मुखिया सोनाकिशोर यादव, सूर्यदेव सिंह, प्रभा देवी, गोरख मेहता, गोरख यादव, मीना देवी, सुखाड़ी भुइयां, बीडीसी दामोदर गुप्ता, सुशीला देवी, रामप्रताप यादव, मुखिया बेबी देवी आदि के नाम शामिल हैं.

इस मौके पर डीइओ राम यतन राम, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी, जिला कल्याण पदाधिकारी जर्नादन राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डीएन सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, भू अजर्न पदाधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिकांत चौबे, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इइ प्रदीप चौधरी, बीडीओ संजय कुमार, बीपीओ महेश कुमार, पुनमश्री, संतोष दुबे, सुनील केसरी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola