जेल गेट पर मोबाइल के साथ युवक धराया

गढ़वा : गढ़वा मंडल कारा गेट पर जांच के दौरान पुलिस ने टिफिन में मोबाइल ले जा रहे एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. जन्नत हुसैन गढ़वा थाना क्षेत्र के जड़गड़ का रहनेवाला है. एएसआइ आर चौधरी ने बताया कि गेट पर जांच के दौरान उक्त युवक के […]
गढ़वा : गढ़वा मंडल कारा गेट पर जांच के दौरान पुलिस ने टिफिन में मोबाइल ले जा रहे एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. जन्नत हुसैन गढ़वा थाना क्षेत्र के जड़गड़ का रहनेवाला है. एएसआइ आर चौधरी ने बताया कि गेट पर जांच के दौरान उक्त युवक के टिफिन से उक्त मोबाइल मिला है.
इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है. उधर जन्नत हुसैन ने कहा कि वह कारा परिसर में बन रहे भवन में पिछले कई दिनों से मजदूर के रूप में काम कर रहा है. सुरक्षा के ख्याल से उसने मोबाइल को टिफिन में रखा था. विदित हो कि मंगलवार को गढ़वा पहुंचे राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार को मंडल कारा का निरीक्षण करना था, इसे लेकर कारा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










