जनता दरबार का आयोजन

Updated at : 24 Jun 2014 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार का आयोजन

धुरकी(गढ़वा) : धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत में जनता दरबार का आयोजन बीडीओ रंजीत कुमार लोहरा की अध्यक्षता में किया गया. जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांगों से जुड़े 228 आवेदन लिये गये. इनमें पेंशन के लिए 100, इंदिरा आवास के लिये 52, कूप के लिए 16, चापानल के लिए आठ, आवास मरम्मत के […]

विज्ञापन

धुरकी(गढ़वा) : धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत में जनता दरबार का आयोजन बीडीओ रंजीत कुमार लोहरा की अध्यक्षता में किया गया. जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांगों से जुड़े 228 आवेदन लिये गये. इनमें पेंशन के लिए 100, इंदिरा आवास के लिये 52, कूप के लिए 16, चापानल के लिए आठ, आवास मरम्मत के लिए चार, समतलीकरण के लिए तीन, बीपीएल में नाम जोड़ने के लिए पांच, विधवा पेंशन के लिए 30 तथा अन्य पांच आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिये गये.

जनता दरबार में वृद्धापेंशन एवं विधवा पेंशन में नाम जोड़ने को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत सेवक परमा राम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. इस पर बीडीओ रंजीत कुमार लोहरा ने सूची में छुटे हुए लोगों का नाम जोड़ने का निर्देश पंचायत सेवक को दिया. इस मौके पर मुखिया रामबदन राम, रोजगार सेवक श्रवण राम, उप मुखिया उदय साव, बीडीसी कवलधारी राम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola