अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरायी, एक युवक मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरायी, एक युवक मौत, एक गंभीर

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरायी, एक युवक मौत, एक गंभीर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, धुरकी धुरकी-बिलासपुर मुख्य पथ पर दुशैया गांव के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में 30 वर्षीय धर्मजीत भुईयां की मौत हो गयी. जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक दुशैया गांव की रहना वाला था. जानकारी के अनुसार, धर्मजीत सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से मुड़ीसेमर की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे डिवाइजर से टकरा गयी. इस हादसे में धर्मजीत की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका रिश्तेदार सोनभद्र (यूपी) निवासी संदीप भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल संदीप को तत्काल इलाज के लिए श्री वंशीधर नगर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत और एसआइ शेखर कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. मौके पर घघरी पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद कुमार राम, रक्सी पंचायत के मुखिया सत्यनारायण बैठा, राजा खां, पूर्व बीडीसी सुशील कुमार बैठा, रेवत यादव, शैलेश यादव, विश्वनाथ यादव, सरयू यादव, छठू राम, उदय कुमार राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola