विद्यालयों में सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से करें: बीपीओ

Updated:
विज्ञापन
विद्यालयों में सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से करें: बीपीओ

विद्यालयों में सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से करें: बीपीओ

विज्ञापन

खरौंधी. सोमवार को खरौंधी प्रखंड संसाधन केंद्र में बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च व उत्क्रमित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक व प्रशासनिक बिंदुओं पर गहन चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. गुरुगोष्ठी में एसए-वन परीक्षा परिणाम को पोर्टल पर अपलोड की स्थिति की समीक्षा की गयी. साथ ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. एफएलएन (आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मकता) कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गयी. बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में सभी योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करें व समय-समय पर आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध करायें. उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी को समर्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है. बैठक में बीआरपी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पंकज कुमार, सीआरपी दिनेश कुमार दुबे, एमआइएस संजित कुमार, चंद्रकांत रंजन, एमडीएम सेल प्रभारी सोनू कुमार, शिक्षक राजीव रंजन दुबे, गोविंद उरांव, जितेंद्र सिंह, कामेश्वर प्रसाद सिंह, उमेश कुमार दुबे, सुरेंद्र यादव, मिथलेश पाल, अरविंद साह, अरविंद प्रसाद, सुभाष ठाकुर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola