आंधी-पानी से एफसीआइ गोदाम का एक हिस्सा गिरा

Updated at : 24 Jun 2014 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी-पानी से एफसीआइ गोदाम का एक हिस्सा गिरा

मझिआंव(गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित 100 मीट्रिक टन क्षमतावाले करीब 35 वर्ष पुराना एफसीआइ गोदाम का पिछला हिस्सा पिछले शनिवार की शाम आये आंधी व तूफान में गिर गया. गोदाम का एक हिस्सा गिरने के बाद सहायक गोदाम प्रबंधक वीरेंद्र कुमार शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए प्लास्टिक डाल कर किसी तरह राशन का बचाव […]

विज्ञापन

मझिआंव(गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित 100 मीट्रिक टन क्षमतावाले करीब 35 वर्ष पुराना एफसीआइ गोदाम का पिछला हिस्सा पिछले शनिवार की शाम आये आंधी व तूफान में गिर गया. गोदाम का एक हिस्सा गिरने के बाद सहायक गोदाम प्रबंधक वीरेंद्र कुमार शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए प्लास्टिक डाल कर किसी तरह राशन का बचाव किया.

विदित हो कि इसी गोदाम में मङिाआंव के अलावा बरडीहा एवं कांडी प्रखंड का भी सरकारी राशन रखा जाता है. गोदाम के एक भाग में बने छोटे से कमरे का सहायक गोदाम प्रबंधक अपने कार्यालय के रूप में उपयोग करते हैं. इस कार्यालय का छत एवं दीवार भी फट गयी है. गौरतलब है कि मझिआंव में तीनों प्रखंडों को मिला कर 600 मीट्रिक टन राशन का प्रति माह भंडारण व उठाव होता है.

100 मिट्रिक टन क्षमता के पुराने गोदाम के बाद 250 मीट्रिक टन क्षमता का एक नया गोदाम भी बनवाया गया है. लेकिन इसके बावजूद यहां 250 मीट्रिक टन अनाज रखने की जरूरत पड़ती है. इसके लिए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आइटीआइ भवन के अलावा कई स्थानों का प्रयोग किया जाता है. बरसात के मौसम में अलग रखे अनाज का उठाव करने में परेशानी होती है. अब यह पुराने गोदाम के गिर जाने से और मुश्किल हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola