किसानों के लिए मोर्चा लड़ने को तैयार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2018 9:50 AM
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के चिरौंजिया पंचायत भवन के प्रांगण मंगलवार को किसान दिवस व किसान संघर्ष मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपोयी की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पुष्प रंजन […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के चिरौंजिया पंचायत भवन के प्रांगण मंगलवार को किसान दिवस व किसान संघर्ष मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपोयी की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पुष्प रंजन ने की.
उन्होंने कहा कि आज पूर्व पीएम भारत रत्न वाजेपयी जी की जयंती पर मोर्चा उन्हें नमन करती है़ साथ ही कहा कि झारखंड के इतिहास में यह पहली बार नौ दिसंबर को किसान अधिकार सम्मेलन का परिणाम है, जो किसान के लिए एकड़ पर 5000 रुपये देने का घोषणा सरकार ने की है़ यह स्वागत योग्य है, पर जो किसान बंटाईदार, रेहन पर कमाने वाले किसान हैं.
उन किसानों का भी हक का लड़ाई किसान संघर्ष मोर्चा लड़ने के लिए तैयार है. एनएसएम के नेता भगत दयानंद यादव ने कहा कि शरीर में जब तक खून का एक एक कतरा है, तब तक हम सभी मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे. भानू गुप्ता ने कहा कि किसानों का शोषण किसी की भी सरकार हो, लेकिन किसानों के हक की लड़ाई किसान संघर्ष मोर्चा लड़ने के लिए खड़ा हुआ है.
गढ़वा विधानसभा प्रभारी राजेंद्र महतो ने कहा कि अब किसान का अधिकार सरकार को देना ही पडेगा. कार्यक्रम का संचालन शाहिद रजा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुखिया प्रेमा देवी ने की. मौके पर मनीष गुप्ता, मुकेश मेहता, प्रदीप कुमार भारती, शिवपूजन राम, प्रदीप पासवान, राजकिशोर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










