गोविंद उच्च विद्यालय मैदान में होगा मुख्य समारोह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2018 2:00 AM
विज्ञापन
गढ़वा : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होनेवाले समारोह की रूपरेखा तय करने को लेकर उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में एक बैठक हुई. बैठक में मुख्य समारोह गोविंद उवि के मैदान में आयोजित करने एवं पूर्वाहन नौ उपायुक्त के करकमलो झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया़ इसके अलावा […]
विज्ञापन
गढ़वा : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होनेवाले समारोह की रूपरेखा तय करने को लेकर उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में एक बैठक हुई. बैठक में मुख्य समारोह गोविंद उवि के मैदान में आयोजित करने एवं पूर्वाहन नौ उपायुक्त के करकमलो झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया़
इसके अलावा समाहरणालय गढ़वा में पूर्वाह्न 10.15 बजे उपायुक्त द्वारा, अनुमंडल कार्यालय गढ़वा में एसडीओ प्रदीप कुमार द्वारा सुबह 10.30 बजे, जिला परिषद के डाक बंगला में अध्यक्ष विकास कुमार द्वारा सुबह 10.45 बजे, होमगार्ड कार्यालय गढ़वा में एसपी शिवानी तिवारी द्वारा सुबह ग्यारह बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा़
झंडोत्तोलन के अलावे सुबह 6.30 बजे शहर के सभी विद्यालयों की प्रभातफेरी निकाली जायेगी़, जो गोविंद उच्च विद्यालय गढ़वा में एकत्रित होगी और वहां से प्रारंभ होकर मझिआंव मोड़ होते हुए नगर भवन आकर समाप्त हो जायेगी़ प्रभात फेरी को आकर्षक बनाने के लिए सभी विद्यालय के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु सभी विद्यालयों के प्रधान एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया़ परेड का पूर्वाभ्यास गोविंद इंटर कॉलेज के मैदान में नौ अगस्त से 13 अगस्त तक सुबह आठ बजे से किया जायेगा़ परेड में भाग लेनेवाली टुकड़ियों में से ही बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों का चयन मुख्य समारोह के लिए किया जायेगा़
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन राष्ट्रगान के पूर्वाभ्यास के लिए छात्राओं का चयन करने का निर्णय लिया गया़ चयनित छात्राओं की टीम द्वारा मुख्य समारोह स्थल, समाहरणालय परिसर एवं अनुमंडल कार्यालय में राष्ट्र गान प्रस्तुत किया जायेगा़ बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सीआरपीएफ के शहीद जवान के आश्रितों को सम्मानित किया जायेगा़ प्रशासन एकादश एवं नागरिक एकादश के बीच पूर्वाह्न दो बजे से फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में होगा़ अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी गढ़वा के पर्यवेक्षण में 15 अगस्त की संध्या 6.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे़
अधिक से अधिक पेड़ लगाने का निर्णय
उपायुक्त डॉ अरोड़ा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अधिक से अधिक पौधे (01 अगस्त से 15 अगस्त तक) सभी ग्रामीण एवं शहरी इलाके में लगाने का आग्रह लोगों से किया गया़ समारोह के दौरान सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु एक समिति का गठन किया गया है़ समिति में निदेशक डीआरडीए ओनिल क्लेमेंट ओढ़ेया, अपर समाहर्ता राधेश्याम प्रसाद, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा जिला नजारत उपसमाहर्ता मो परवेज, गढ़वा प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा मधुश्री मिश्रा एवं अंचलाधिकारी बैद्यनाथ कामती को रखा गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










