कुटीर उद्योग का रूप लेता जा रहा है शराब का अवैध कारोबार

Updated at : 08 Jul 2018 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
कुटीर उद्योग का रूप लेता जा रहा है शराब का अवैध कारोबार

बिशुनपुरा : थाना क्षेत्र के कई गांवो में अवैध महुआ शराब का कारोबार जोरों पर है. इस थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा, पतागाड़ा कला, अमहर, पिपरी, सरांग, सारो, करकचिया, ओढ़ेय, करचा एवम् अमहर टाड़ी पर आदि गांवों में इस धंधे में लगे लोग बेख़ौफ़ हो कर अवैध महुआ शराब चुलाई का कारोबार बड़े पैमाने पर कर […]

विज्ञापन

बिशुनपुरा : थाना क्षेत्र के कई गांवो में अवैध महुआ शराब का कारोबार जोरों पर है. इस थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा, पतागाड़ा कला, अमहर, पिपरी, सरांग, सारो, करकचिया, ओढ़ेय, करचा एवम् अमहर टाड़ी पर आदि गांवों में इस धंधे में लगे लोग बेख़ौफ़ हो कर अवैध महुआ शराब चुलाई का कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है की बिशुनपुरा थाना के आस-पास भी अवैध महुआ शराब का कारोबार हो रहा है. वहीं कुछ गांवों में यह कुटीर उद्योग का रूप लेते जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि इन स्थानों से शराब दूसरे प्रखंडों में भी आपूर्ति की जा रही है. जिस पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोग बेख़ौफ़ हो कर इस धंधे को बढ़ाने में लगे हुए हैं. लोगों की माने तो इस शराब भट्ठी की जानकारी प्रशासन को भी है. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से यह धंधा एक बड़ा रूप ले लिया है. आश्चर्य की बात यह है की इन स्थानों से अवैध महुआ शराब थाना के सामने से गुजरते हुए दूसरे प्रखंड मझिआंव व मेराल में हजारों लीटर प्रतिदिन आपूर्ति की जा रही है.
कहां-कहां हो रहा है भट्ठी का संचालन : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जिन इलाकों में अवैध महुआ शराब भट्ठी का संचालन किया जा रहा है उनमें करचा टोला स्कुल के कुछ ही दुरी पर, बिशुनपुरा देवी धाम के पास, बिशुनपुरा हरिजन टोला, अमहर स्कूल के कुछ ही दूरी पर, अमहर टाड़ी मुहल्ला के पीछे, बिशुनपुरा सुखड़ा नदी के किनारे, पिपरी खुर्द सड़क के किनारे, पिपरी कला चमरही स्कूल के कुछ ही दुरी पर, सारो बस्ती में , करकचिया, देवगुडुआ बस्ती में , पिपरी मध्य बिद्यालय के कुछ ही दूरी पर बेख़ौफ़ हो कर अवैध देशी शराब का निर्माण कराया जा रहा है़
अवैध भट्ठी को ध्वस्त किया जायेगा : एसडीपीओ
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर नगरऊंटारी के एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा की अगर अबैध महुआ शराब का कारोबार हो रहा है तो कार्रवाई करते हुये भट्ठी को ध्वस्त किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola