हर गली व मुहल्ले में हो सफाई नहीं, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें

वंशीधर नगर : नगर पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बोर्ड के सदस्यों द्वारा शौचालय, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं सफाई को लेकर कई सवाल उठाये गये. बैठक में सदस्यों द्वारा ओडीएफ के दौरान बनाये गये शौचालय के भुगतान को लेकर सवाल […]
वंशीधर नगर : नगर पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बोर्ड के सदस्यों द्वारा शौचालय, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं सफाई को लेकर कई सवाल उठाये गये. बैठक में सदस्यों द्वारा ओडीएफ के दौरान बनाये गये शौचालय के भुगतान को लेकर सवाल उठाया गया.
वार्ड पार्षदों ने कहा कि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने शौचालय बना लिया है, लेकिन नगर पंचायत ने भुगतान नहीं किया. इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने शौचालय निर्माण करा चुके लाभुकों व प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभुकों का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रधानमंत्री आवास को लेकर सदस्यों ने जानना चाहा कि अभी वार्डों में बहुत से गरीब लोग हैं, जिनके पास मकान नहीं है. उन्हें प्रधानमंत्री आवास कब तक मिल पायेगा. नगर प्रबंधक ने बताया कि जल्द ही आवेदन लिया जायेगा. सदस्यो ने नगर पंचायत में सफाई कार्य कर रहे एसएमआर संस्था द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में किये गये सफाई कार्य पर भी सवाल उठाया.
वार्ड सदस्यों का कहना था की कुछ वार्डों को छोड़ कर अधिकतर वार्ड में सफाई कर्मी जाते ही नहीं है. सभी सदस्यों ने कहा कि मई माह का भुगतान संबंधित एजेंसी को नहीं किया जाये. सदस्यों ने उनके द्वारा दिये गये बिल की एक प्रतिलिपि सभी वार्ड सदस्यों को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. उसके बाद जांच के उपरांत ही एसएमआरटी को भुगतान किया जाये. एसएमआरटी के नगरऊंटारी संचालक प्रदीप उपाध्याय को सफाई कार्य को सुचारू रूप से चलाने की चेतावनी देने के बाद नगर प्रबंधक शाहिद हसन ने कहा कि पुनः अगले सप्ताह होने वाली बैठक में इसकी समीक्षा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




