18 लाभुकों पर राशि वसूली को लेकर प्राथमिकी

Updated at : 08 Jun 2018 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
18 लाभुकों पर राशि वसूली को लेकर प्राथमिकी

रमना : प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद कारजी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास नहीं बनानेवाले लाभुक अब बख्शे नहीं जायेंगे. सरकार के निर्देश पर राशि वसूली के लिए प्राथमिकी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है़ बीडीओ दयानंद कारजी ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास के 18 लाभुकों से राशि वसूली के लिए रमना थाना मे […]

विज्ञापन

रमना : प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद कारजी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास नहीं बनानेवाले लाभुक अब बख्शे नहीं जायेंगे. सरकार के निर्देश पर राशि वसूली के लिए प्राथमिकी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है़ बीडीओ दयानंद कारजी ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास के 18 लाभुकों से राशि वसूली के लिए रमना थाना मे प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है़ इसमें 13 लाभुक टंडवा तथा पांच भागोडीह पंचायत के हैं. उक्त लाभुक प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए विभिन्न चरणों में कुल 11 लाख पांच हजार रुपये सरकारी सहायता प्राप्त कर चुके हैं.

बावजूद इनके द्वारा आवास निर्माण में कोताही बरती जा रही है.
इससे पूर्व में भी आठ लाभुकों पर राशि वसूली के लिए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिन लाभुकों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है, जिसमे टंडवा पंचायत के समुद्री देवी, गुलपति देवी, विद्यावती देवी, नारायण राम, शंभु सिंह, राजकुमार सिंह, सुदामा सिंह, अमर सिंह, हलकन सिंह, शमशेर अंसारी, गणेश सिंह गुलाब अंसारी, इसरत अंसारी, भागोडीह पंचायत के वीरनाथ भुइयां, उपेंद्र भुइयां, करग भुइयां, राधेश्याम भुइयां, हरिचंद्र भुइयां शामिल हैं.
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद कारजी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 वैसे लाभुकों पर प्राथमिकी की गयी है, जो प्रथम क़िस्त के काम करने के बाद दूसरे क़िस्त के रूप में 58500 रुपये निर्गत किया गया था. लेकिन आवास बनाने में लापरवाही कर रहे है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola