पेड़ों का करें संरक्षण, प्लास्टिक को त्यागें

Updated at : 06 Jun 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ों का करें संरक्षण, प्लास्टिक को त्यागें

गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया़ इस दौरान पूरे मैदान की साफ-सफाई की गयी़ नगरमंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी समेत कई लोग उपस्थित थे़ इस मौके पर भाजपा […]

विज्ञापन

गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया़ इस दौरान पूरे मैदान की साफ-सफाई की गयी़ नगरमंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी समेत कई लोग उपस्थित थे़ इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है़ पर्यावरण संकट का सीधा असर आम इंसान पर पड़ रहा है. लेकिन हम अपनी गलत आदतों में सुधार नहीं कर पा रहे है़ं

नेताओं ने कहा कि पर्यावरण संकट के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है और इससे निजात पाने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास कर पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए. प्लास्टिक पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा रहा है़ वहीं पेंड़ों की अंधाधुंध कटाई का भी असर पर्यावरण पर पड़ रहा है़ हमें आज संकल्प लेना होगा कि हम प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें और पेड़ों का संरक्षण करें, तभी इस तरह के कार्यक्रम की सार्थकता पूरी होगी़ पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन का अस्तित्व बचा रहेगा और हमारे बीच खुशहाली आ पायेगी़ इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, विनय चौबे, ब्रजेश उपाध्याय, वीणा पाठक, प्रमोद चौबे, अंजनी तिवारी, गौरी शंकर विंद, पंकज दुबे, अमित केशरी, हन्नी गुप्ता, कमलेश मधेशिया, मनीष कुमार, शुभम कुमार, अभिषेक सिंह, बंधु राम,नवीन जायसवाल,सुरेंद्र रामआदि लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola