नौ वार्डन व सात लेखापाल पर कार्रवाई
Updated at : 29 May 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

कस्तूरबा गढ़वा के प्रभार से रीति कुमारी को हटाया गया. अनुपमा प्रतिमा तिर्की को सौंपा गया प्रभार गढ़वा : साल 2014 में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 31 लाख रुपये की सामग्री क्रय को लेकर हुई गड़बड़ी के मामले में वार्डन व लेखापाल पर कार्रवाई कर दी गयी है़ जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार ने […]
विज्ञापन
कस्तूरबा गढ़वा के प्रभार से रीति कुमारी को हटाया गया. अनुपमा प्रतिमा तिर्की को सौंपा गया प्रभार
गढ़वा : साल 2014 में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 31 लाख रुपये की सामग्री क्रय को लेकर हुई गड़बड़ी के मामले में वार्डन व लेखापाल पर कार्रवाई कर दी गयी है़ जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार ने आरोपी वार्डन गौरी सिंह को हटाते हुए कस्तूरबा रंका का प्रभार शिक्षिका सुमन कुमारी को सौंप दिया है़ इसी तरह कस्तूरबा भवनाथपुर के वार्डन के प्रभार से अमिता पांडेय को हटाते हुए शिक्षिका प्रियंका कुमारी, नगरऊंटारी कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन श्रद्धा देवी को हटाते हुए वहां का प्रभार रंजू कुमारी, खरौंधी कस्तूरबा के प्रभार से लक्ष्मी देवी को मुक्त करते हुए किरण मेरी एम कच्छप को सौंपा गया है़
रंका कस्तूरबा वार्डेन के प्रभार से अनिमा बेक को हटाते हुए शिक्षिका मीनाक्षी चौधरी तथा कस्तूरबा गढ़वा के प्रभार से रीति कुमारी को हटाते हुए अनुपमा प्रतिमा तिर्की को सौंपा गया है़ इसके अलावा गढ़वा कस्तूरबा की शिक्षिका पुष्पा कुमारी, खरौंधी की शिक्षिका सबिना कच्छप व रश्मि कुमारी पर भी कार्रवाई की गयी है़ जबकि मझिआंव के लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर शरीफ रजा, रमना के अविनाश कुमार, गढ़वा के उमेश पांडेय, रमकंडा के संतोष कुमार दास, धुरकी के सुरेश भोक्ता,
मेराल के विनय कुमार तथा कांडी के अरुण केरकेट्टा पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में देय मानदेय में दो वार्षिक वृद्धि की कटौती की गयी है़ जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश के उपरांत सभी वार्डन ने अपना-अपना प्रभार निर्देशित किये गये शिक्षिका को सौंप दिया है़ उल्लेखनीय है कि इस मामले में तत्कालीन जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार पर पहले ही प्रपत्र क गठित करने की कार्रवाई की जा चुकी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




