जमीं तो नाप ली, अब आसमां की बारी शिक्षक बनना चाहती है अंकिता

सीबीएस बोर्ड से 12वीं वाणिज्य की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय और जिला में टॉप स्थान प्राप्त करनेवाले अरसली निवासी शिक्षक मनोज चौबे की पुत्री अंकिता चौबे ने अपने परीक्षा परिणाम पर कहा कि वह इस परिणाम से बहुत खुश है. उसने कहा कि जिला टॉप बनने की पहली सूचना उसे प्रभात खबर […]
सीबीएस बोर्ड से 12वीं वाणिज्य की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय और जिला में टॉप स्थान प्राप्त करनेवाले अरसली निवासी शिक्षक मनोज चौबे की पुत्री अंकिता चौबे ने अपने परीक्षा परिणाम पर कहा कि वह इस परिणाम से बहुत खुश है. उसने कहा कि जिला टॉप बनने की पहली सूचना उसे प्रभात खबर से ही मिली. वह बी कॉम करने के बाद बीएड की पढ़ाई करेगी. इसके बाद उसका शिक्षक बनने का लक्ष्य है. उसने कहा कि उसके पिता भी शिक्षक हैं. वह भी अपने पिता के मार्गदर्शन पर चलकर शिक्षक बनकर देश की सेवा करना चाहती है.
प्रभात खबर प्रतिनिधि से मिली सूचना : मो तुफैल
सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा परिणाम में भवनाथपुर डीएवी विद्यालय का भवनाथपुर बजार निवासी डॉ हसनैन अंसारी का पुत्र मो तुफैल ने 93 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप बनने पर प्रभात खबर प्रतिनिधि से कहा कि इसकी सूचना उन्हें आप से ही मिली. प्रभात खबर प्रतिनिधि द्वारा दी गयी रिजल्ट की जानकारी पर तुफैल काफी खुश हुआ. तुफैल ने प्रभात खबर को बताया इस बेहतर परिणाम में उसके शिक्षक व उसके पापा को श्रेय जाता है. उसने कहा कि दोनों ने ही उसे कठिन परिश्रम के लिए हमेशा प्रेरित किया. उसने कहा कि आज वह बहुत खुश है. वह आइआइटी कि तैयारी कर रहा है. वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है.
82.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहा आदित्य राज
गढ़वा : सीबीएसइ बोर्ड द्वारा 12वीं विज्ञान की जारी परीक्षा परिणाम में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा के आदित्य राज 82.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बना है. इस विद्यालय से इस साल कुल 15 छात्र-छात्राएं 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें 12 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि तीन परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे. सफल विद्यार्थियों में अच्छे अंक लानेवालों में साहिल तिवारी को 81 प्रतिशत, सचिन प्रिया तिवारी को 79.6 प्रतिशत, चंदन तिवारी को 73.8 प्रतिशत, अभिमन्यु कुमार पांडेय को 72.4 प्रतिशत, साना प्रवीण को 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




