प्रखंड कार्यालय के भवन निर्माण पर लगी रोक
Updated at : 26 May 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

बीस सूत्री अध्यक्ष ने अनियमितता का लगाया आरोप गढ़वा : गढ़वा में बन रहे नये प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब बताते हुए शुक्रवार को बीस सूत्री अध्यक्ष रामसरीख चंद्रा के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों आदि ने रोक दिया़ इसके पूर्व विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एमके चौधरी ने भी आरोपों […]
विज्ञापन
बीस सूत्री अध्यक्ष ने अनियमितता का लगाया आरोप
गढ़वा : गढ़वा में बन रहे नये प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब बताते हुए शुक्रवार को बीस सूत्री अध्यक्ष रामसरीख चंद्रा के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों आदि ने रोक दिया़ इसके पूर्व विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एमके चौधरी ने भी आरोपों की जांच की और संवेदक को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिये़ समाचार के अनुसार गढ़वा प्रखंड कार्यालय के नये भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है़ आरोप है कि इसमें प्राक्कलन के अनुसार ईंट, सीमेंट व बालू आदि का उपयोग नहीं किया जा रहा है़ प्लिंथ में बालू के स्थान पर मिट्टी भरा जा रहा है़, जिस सीमेंट का उपयोग ढलाई में किया जा रहा है,
उसकी गुणवत्ता सही नहीं है़ जमा हुआ घटिया सीमेंट का उपयोग ढलाई में किया जा रहा है़ बीस सूत्री अध्यक्ष रामसरीख चंद्रा ने बताया कि संवेदक को दो दिन पहले भी गुणवत्ता सुधारने को कहा गया था़ लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया़ उलटे संवेदक के मुंशी आदि आरोप लगने पर दुर्व्यवहार पर उतारू हो जा रहे है़ं श्री चंद्रा ने कहा कि यदि गुणवत्ता नहीं सुधारी गयी, तो वे काम नहीं होने देंगे़ काम रोकनेवालों में विधायक प्रतिनिधि मुरलीश्याम तिवारी, पंचायत समिति सदस्य शिवदत्त पासवान, बालजी चौहान, ओंकार तिवारी, प्रदीप पासवान, अजय तिवारी आदि
शामिल है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




