शहर में शुरू हुआ टैंकर से पानी का वितरण

गढ़वा : गढ़वा शहर में पेयजल संकट को देखते हुए बुधवार से टैंकर से पानी का वितरण शुरू किया गया़ नगर परिषद की अध्यक्ष पिंकी केशरी एवं उपाध्यक्ष मीरा पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया़ इस मौके पर बताया गया कि सभी वार्डों के लिए अभी एक-एक टैंकर की व्यवस्था की गयी है़ […]
गढ़वा : गढ़वा शहर में पेयजल संकट को देखते हुए बुधवार से टैंकर से पानी का वितरण शुरू किया गया़ नगर परिषद की अध्यक्ष पिंकी केशरी एवं उपाध्यक्ष मीरा पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया़ इस मौके पर बताया गया कि सभी वार्डों के लिए अभी एक-एक टैंकर की व्यवस्था की गयी है़ नगर परिषद के द्वारा पानी वितरण के लिए टेंडर निकाला गया है़ दो-तीन दिन में टेंडर खुलने के बाद वार्डों में टैंकर की संख्या बढ़ा दी जायेगी़ अध्यक्ष पिंकी केसरी ने कहा कि कम से कम तीन से चार टैंकर प्रत्येक वार्ड के लिए आवश्यक है़ इस मौके पर नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार केसरी, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, सिटी प्रबंधक मुर्तुजा अंसारी, नजीबुल्लाह अंसारी ,जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




