31 तक जिले में शत-प्रतिशत शौचालय बनाने का निर्देश

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, एसबीएम कर्मियों व अन्य संबंधित लोगों के साथ बैठक की़ बैठक में 31 मई तक जिले में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये़ साथ ही इस बैठक में 15 मई […]
गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, एसबीएम कर्मियों व अन्य संबंधित लोगों के साथ बैठक की़ बैठक में 31 मई तक जिले में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये़ साथ ही इस बैठक में 15 मई तक दिये गये लक्ष्य के अनुसार शौचालय निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली गयी़ उपायुक्त ने सभी बीडीओ को सप्ताह में एक दिन उड़नदस्ता टीम के साथ बैठक करने को कहा़
शौचालय निर्माण कार्य में शिथिल व असक्रिय मुखिया की सूची बनाकर उसका वित्तीय पावर जब्त करने के निर्देश दिये गये़ बैठक में डीडीसी चंद्रमोहन कश्यप, पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि, एसबीएम की रश्मि कुमारी, उत्कर्ष पांडेय, जिला समन्वयक मनीषा कुमारी आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




