गढ़वा जिला ब्लैक आउट

गढ़वा : बढ़ते तापमान व झुलसाती गर्मी से गढ़वा जिले का जनजीवन जहां एक ओर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है, वहीं बिजली ने भी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है़ पिछले तीन दिनों से बिजली की अनियमितता से पूरा गढ़वा जिला ब्लैक आउट की स्थिति से गुजर रहा है़ ग्रामीण क्षेत्रों की […]
गढ़वा : बढ़ते तापमान व झुलसाती गर्मी से गढ़वा जिले का जनजीवन जहां एक ओर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है, वहीं बिजली ने भी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है़ पिछले तीन दिनों से बिजली की अनियमितता से पूरा गढ़वा जिला ब्लैक आउट की स्थिति से गुजर रहा है़ ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे, जिला मुख्यालय में बिजली की समस्या से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है़ ऐसी विषम परिस्थितियों में सरकार और उनके नुमाइंदे हाथ पर हाथ धरे बैठे है़ं विभाग के लोग व्यवधान की दुहाई दे रहे है़ं उल्लेखनीय है कि गढ़वा जिले में पिछले तीन दिनों से बिजली की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




