दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा 30 साल पुराना पोल
Updated at : 12 Apr 2018 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : भवनाथपुर बाजार में दुर्गा मंदिर के पास लगभग 30 वर्ष पुराना लकड़ी का बिजली पोल काफी जर्जर अवस्था में दुर्घटना का आमंत्रित कर रहा है़ उसे बदलने की लिखित शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा नहीं बदला गया, कमजोर व क्षतिग्रस्त पोल के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है़ पोल नहीं बदले […]
विज्ञापन
गढ़वा : भवनाथपुर बाजार में दुर्गा मंदिर के पास लगभग 30 वर्ष पुराना लकड़ी का बिजली पोल काफी जर्जर अवस्था में दुर्घटना का आमंत्रित कर रहा है़ उसे बदलने की लिखित शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा नहीं बदला गया, कमजोर व क्षतिग्रस्त पोल के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है़ पोल नहीं बदले जाने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
स्थानीय निवासी शंकर गुप्ता, रवि गुप्ता,लक्ष्मण राम,बीरेंद्र रजक,शंभू सिंह,असगर अली,मुकेश चंद्रवंशी, शनि कुमार ने बताया कि बिजली विभाग से पिछले कई माह पूर्व पोल की खराब स्थिति की शिकायत एवं उक्त जगह पर सीमेंट पोल लगाने की लिखित मांग की थी, किंतु विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है़
उल्लेखनीय है कि उक्त बिजली पोल के पास दिन में हमेशा भीड़-भाड़ रहती है जबकि भवनाथपुर में सप्ताह में दो दिन लगने वाला हाट के दिन भी यहां भीड़ रहती है. बिजली पोल में तार के लिये लगा इंसुलेटर क्लैंप कभी भी पोल से निकल सकता है जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
ग्रामीणों ने बताया कि बीते छः माह पूर्व दुर्गा मंदिर परिसर में व्यावसायिक संघ के साथ स्थानीय विधायक की बैठक में लोगो ने उक्त क्षतिग्रस्त बिजली पोल बदलवाने की बात कही थी जिस पर विधायक भानु प्रताप शाही ने उक्त पोल की जगह सीमेंट पोल लगवाने का भरोसा दिया था, किंतु आज भी भवनाथपुर बाजार निवासी उक्त क्षतिग्रस्त पोल बदले जाने के इंतजार में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




