शिलान्यास-उदघाटन में हमें कोई नहीं पूछ रहा है
Updated at : 12 Apr 2018 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : जिला परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति की वजह से जिप सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की़ इसमें विद्युत कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी कार्यपालक अभियंता, समाज कल्याण विभाग एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को शोकॉज करने का निर्णय […]
विज्ञापन
गढ़वा : जिला परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति की वजह से जिप सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की़ इसमें विद्युत कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी कार्यपालक अभियंता, समाज कल्याण विभाग एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को शोकॉज करने का निर्णय लिया गया़
बैठक में जिप सदस्य व प्रमुखों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कहीं भी विकास कार्यों का शिलान्यास या उदघाटन होता है, तो उसमें उन्हें नहीं बुलाया जाता है़ अधिकारियों को इस परिपाटी को बदलनी चाहिए़ उपाध्यक्ष रेखा चौबे ने कहा कि कांडी-हरिहरपुर में सड़क का उदघाटन उनके घर के पास किया गया, लेकिन उन्हें पूछा तक नहीं गया़ खरौंधी प्रमुख ने कहा कि वहां के डीलरों का कहना है कि उन्हें गोदाम से कम अनाज मिल रहा है, इस वजह से वे कम अनाज वितरित कर रहे है़ं केतार जिप सदस्य ने कहा कि वहां मिट्टी तेल का वितरण 38 रुपये प्रति लीटर की जगह 45 रुपये प्रति लीटर की दर से करायी जा रही है़ सगमा जिप सदस्य ने आरोप लगाया गया कि वहां के एएनएम सुंदरी देवी अपने घर में महिलाओं का प्रसव करा रही है, जबकि स्वास्थ्य केंद्र वहां बना हुआ है़ इन सभी आरोपों पर बैठक में उपस्थित सचिव सह डीडीसी चंद्रमोहन कश्यप ने जांच के आदेश दिये़ बैठक में पिछली कार्यवाही पर चर्चा करने के दौरान गढ़वा थाना के सामने जिला परिषद की जमीन पर निर्मित दुकानों के अलावा नगरउंटारी, रमना एवं डंडई की नवनिर्मित दुकानों के पास शौचालय, पानी, लाइट, सफाई तथा पीसीसी पथ निर्माण की समस्या रखी गयी़ इस पर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये गये़ बैठक में किसानों द्वारा खरीदे गये धान के समर्थन राशि का भुगतान तीन-तीन महीने से नहीं किये जाने पर भी नाराजगी जाहिर की गयी़ गर्मी के मौसम को देखते हुए नये चापानल लगाने एवं खराब पड़े चापानलों की मरम्मत युद्धस्तर पर किये जाने की मांग की गयी़ इस अवसर पर उपविकास आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप, उपाध्यक्ष रेखा चौबे, शिवकुमार पांडेय, राजीव रंजन, गायत्री गुप्ता, नंदकुमार यादव, साबीर शेख आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




