फर्जी पंचायत सेवक बनकर 31 हजार ठगे

Updated at : 12 Apr 2018 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी पंचायत सेवक बनकर 31 हजार ठगे

कांडी . प्रखंड क्षेत्र के बत्तो खूर्द गांव निवासी कन्हाई साव की पत्नी ललिता देवी को ढाई लाख रुपये का इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर हरिहरपुर पंचायत के संजय गुप्ता ने 31 हजार रुपये ठग लिये. संजय नकली पंचायत सेवक बन कर महिला से रुपये ऐंठ लिये. मामला तब प्रकाश में आया जब नकली […]

विज्ञापन

कांडी . प्रखंड क्षेत्र के बत्तो खूर्द गांव निवासी कन्हाई साव की पत्नी ललिता देवी को ढाई लाख रुपये का इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर हरिहरपुर पंचायत के संजय गुप्ता ने 31 हजार रुपये ठग लिये. संजय नकली पंचायत सेवक बन कर महिला से रुपये ऐंठ लिये.

मामला तब प्रकाश में आया जब नकली पंचायत सेवक द्वारा उक्त महिला से बोला गया कि पूरी रकम जामा करने के बाद चार दिनों के अंदर आपके खाते में 1.30 लाख रुपये चला जायेगा़ ठग की बातों में आकर ललिता देबी ने पड़ोसी से कर्ज लेकर एक बार 21000 रुपये तथा दोबारा तीन मार्च को आरबीएल बैंक बत्तो खूर्द के खाता सं 36819552763 में 9930 रुपये डाल दिये. उक्त खाता मोहम्मदगंज के विकास ठाकुर के नाम पर है. 31000 रुपये महिला द्वारा देने के एक माह बीत जाने के बाद भी ललिता देवी के खाते में एक रुपये नहीं आया़ ललिता देवी के मोबाइल पर ठग संजय गुप्ता द्वारा पैसे के लेन देन हेतु 7632046404 से कई बार बात की गयी. अभी भी बात करने पर वह व्यक्ति कहता है कि पांच मिनट के अंदर आपके खाते में पैसा चला जायेगा़ उसकी बातों से परेशान होकर महिला को लगा कि वह ठगी की शिकार हो गयी है. इस विषय को लेकर हरिहरपुर ओपी में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगायी़ हरिहरपुर पुलिस द्वारा पहल नहीं करने के बाद निराश होकर ललिता देवी कांडी प्रखंड कार्यालय पर बीडीओ गुलाम समदानी तथा बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे से मिल कर आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola