एक और जवान पहुंचा अस्पताल

Updated at : 21 Nov 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
एक और जवान पहुंचा अस्पताल

बूढ़ा पहाड़ पर तैनात है सीआरपीएफ का जवान गढ़वा : बड़गड़ प्रखंड के बूढ़ा पहाड़ में तैनात एक और सीआरपीएफ के जवान को बीमार हालत में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया़ सोमवार को भर्ती होनेवाले जवान में सीआरपीएफ का जवान फूलदेव उरांव का नाम शामिल है. बताया गया कि बूढ़ा पहाड़ में तैनात […]

विज्ञापन
बूढ़ा पहाड़ पर तैनात है सीआरपीएफ का जवान
गढ़वा : बड़गड़ प्रखंड के बूढ़ा पहाड़ में तैनात एक और सीआरपीएफ के जवान को बीमार हालत में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया़ सोमवार को भर्ती होनेवाले जवान में सीआरपीएफ का जवान फूलदेव उरांव का नाम शामिल है. बताया गया कि बूढ़ा पहाड़ में तैनात अभी और कई जवान बीमारी की चपेट में हैं. विदित हो कि अभी तक वहां से करीब तीन दर्जन से ऊपर जवान बीमार होकर गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज कराने आ चुके हैं. यद्यपि उनमें से 13 जवानों को यहां स्वस्थ होने के बाद छोड़ दिया गया है़ स्वस्थ होने के बाद जवानों को आराम के लिए घर जाने की छुट्टी दे दी गयी है़ बताया जा रहा है कि बूढ़ा पहाड़ स्थित कैंप में मच्छर का बहुत प्रकोप है. साथ ही जवानों को शुद्ध पेयजल की भी समस्या झेलनी पड़ रही है़ कैंप में जवानों को मच्छरदानी लगाने की व्यवस्था नहीं हो पायी है़ इस अस्थायी कैंप में ऊपर से एक प्लास्टिक बांधकर किसी तरह रह रहे हैं. जवानों को पीने के पानी के लिए नीचे उतरना पड़ता है़
गौरतलब है कि उक्त कैंप में सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के जवानों को तैनात किया गया है़, जिन्हें लंबे समय तक वहां रहना पड़ सकता है़ इस परिस्थिति में जवानों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना व मच्छर के प्रकोप से बचाना एक तरह से चुनौती बनी हुई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola