बिना काम कराये 20 लाख की निकासी

Updated at : 17 Nov 2017 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
बिना काम कराये 20 लाख की निकासी

गढ़वा: बिना काम कराये ही राशि निकालने के मामले में उपविकास आयुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने नगरउंटारी के कधवन पंचायत की मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व कनीय अभियंता पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है़ नगरऊंटारी के बीडीओ मुरली यादव से स्पष्टीकरण पूछा गया है़ इसके अलावा उपरोक्त लोगों से 19.70 […]

विज्ञापन
गढ़वा: बिना काम कराये ही राशि निकालने के मामले में उपविकास आयुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने नगरउंटारी के कधवन पंचायत की मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व कनीय अभियंता पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है़ नगरऊंटारी के बीडीओ मुरली यादव से स्पष्टीकरण पूछा गया है़ इसके अलावा उपरोक्त लोगों से 19.70 लाख रुपये की वसूली के निर्देश दिये गये है़ं वसूली के साथ-साथ 12 प्रतिशत का ब्याज भी वसूलने को कहा गया है़.

यह मामला कधवन पंचायत में मनरेगा से हुए डोभा निर्माण, चेकडैम निर्माण व सड़क निर्माण से संबंधित है़ उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों से मिली शिकायत के बाद नगरऊंटारी एसडीओ ने कधवन पंचायत में मनरेगा की कुल चार योजनाओं की जांच की थी़ जांच में भारी पैमाने पर अनियमितता की बात सामने आयी थी़ दो योजना में बिना काम किये राशि निकालने के अलावा एक-एक योजना में जेसीबी से काम कराने व कार्य की मापी से ज्यादा राशि निकालने की बात सामने आयी थी़ इसके आलोक में एसडीओ ने पत्रांक 327 दिनांक 16 अगस्त 2017 के तहत उपविकास आयुक्त से कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी़ इस अनुशंसा के आधार पर डीडीसी ने कार्रवाई के निर्देश दिये है़ं.

क्या है मामला
मुनीर अंसारी नामक व्यक्ति के आवेदन के आलोक में कधवन में हड़ही चेकडैम निर्माण की जांच में यह बात सामने आयी कि वहां कोई चेकडैम नहीं बना हुआ है़ जबकि इसमें कुल प्राक्कलित राशि 5.43 में से 5.29 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है़ योजना में मेठ के रूप मेंअजमल अंसारी को कार्यादेश दिया गया था, लेकिन भुगतान के समय मेठ के रूप में इताज अंसारी व जब्बार अंसारी दस्तावेज में दर्ज किया गया है़ मस्टर रोल में भी एक ही व्यक्ति के अंगूठे व हस्ताक्षर का निशान लगाया गया है़ इस मामले में मेठ जब्बार अंसारी, अजमल अंसारी, रोजगार सेवक व पंचायत सेवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई व विभागीय कार्रवाई करते हुए 5.29 लाख रुपये वसूल करने के निर्देश दिये गये है़ं कधवन के भैंसबेढ़वा में झरना से भोजपुर शमशान घाट तक पथ निर्माण योजना में भी बिना काम कराये राशि निकासी का आरोप सत्य पाया गया है़ योजना की कुल प्राक्कलित राशि 6.91 में से 6.02 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है़ इसमें भी मस्टर रोल पर एक ही व्यक्ति के ठेपा व हस्ताक्षर पाया गया है़ इस मामले में मेठ, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक व मुखिया के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई व विभागीय कार्रवाई करते हुए 6.02 लाख रुपये की राशि वसूली के निर्देश दिये गये है़.
जेसीबी से डोभा निर्माण, वसूल होगी पूरी राशि
इसी तरह कधवन में विजय भुइयां के खेत में डोभा निर्माण में जेसीबी से डोभा की खुदाई का आरोप सत्य पाया गया़ जांच के दौरान योजना स्थल से जेसीबी को भागते हुए पकड़ा गया था़ जेसीबी के चालक अस्तफाक अंसारी ने बताया कि भूमि मालिक अरिंदम बोस व अनामिका बोस के कहने पर जेसीबी से निर्माण कराया जा रहा है़ इसी जमीन पर साल 2016 सितंबर में विजय भुइयां के नाम पर भी डोभा का निर्माण कराया गया था़ इस योजना में प्राक्कलित राशि 4.42 लाख के विरुद्ध 4.36 लाख रुपये का भुगतान किया गया था़ इस योजना में निकासी की गयी पूरी राशि वसूल करते हुए रोजगार सेवक, मेठ, पंचायत सेवक, मुखिया व कनीय अभियंता पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये गये है़ं राजकुमार भुइयां के खेत में डोभा निर्माण की एक अन्य योजना में भी इसी तरह का मामला पकड़ में आने के बाद उसमें भुगतान की गयी 4..03 लाख रुपये की वसूली एवं संबंधित पक्षों पर मामला दर्ज करने के निर्देश दिये गये है़ं इस व्यापक गड़बड़ी के लिए बीपीओ को भी जिम्मेवार मानते हुए उन पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola