सेवा भावना के साथ करें ग्राहकों क कार्य

Updated at : 17 Nov 2017 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
सेवा भावना के साथ करें ग्राहकों क कार्य

गढ़वा. भारतीय स्टेट बैंक के जिले के सभी 14 शाखाओं के शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों की बैठक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में संपन्न हुई. बैठक में ग्राहकों को दी जाने वाली प्रत्येक सेवा शिष्टता और नर्मदा के साथ पूरा करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए एसबीआइ मुख्य शाखा के प्रबंधक मुन्ना […]

विज्ञापन
गढ़वा. भारतीय स्टेट बैंक के जिले के सभी 14 शाखाओं के शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों की बैठक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में संपन्न हुई. बैठक में ग्राहकों को दी जाने वाली प्रत्येक सेवा शिष्टता और नर्मदा के साथ पूरा करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए एसबीआइ मुख्य शाखा के प्रबंधक मुन्ना प्रसाद ने कहा कि ग्राहकों का कार्य सेवा भावना के साथ करें.

हम सभी लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बैंक आने वाले सभी ग्राहक हमारे शाखा से खुशी-खुशी अपने कार्य कराकर वापस जायें, इसके लिए आप सभी लोगों को समय अवस्था का अनुपालन करना आवश्यक होगा. उन्होंने कहा कि आप समय से पांच मिनट पूर्व शाखा पहुंचे और ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करें. शाखा को साफ सुथरा रखें जैसे हम अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं. उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उनके कार्य के साथ -साथ बैंक के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दें. आज का दौर डिजिटल इंडिया की ओर जा रहा है. इसके लिए हम अपने ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन के बारे में पूरी जानकारी दें. शाखा प्रबंधक ने कहा कि लंच के समय हम सभी कर्मी एक साथ नहीं जायें, इसका ख्याल रखें तथा लंच के दौरान भी कार्य हो इसका ख्याल रखें.

श्री प्रसाद ने कहा कि पेंशनधारी व वृद्ध लोगों पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उनके कार्य के लिए अगर जरूरत पड़े, तो आप उनके घर पर भी जाकर कार्य कर सकते हैं. उन्होंने सभी कर्मियों को बैंक अवधि के दौरान परिचय पत्र लगाने की भी बात कही. इस मौके पर उन्होंने कर्मियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी. मौके पर फील्ड ऑफिसर राजीव नयन ने भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार के संदेशों से बैंककर्मियों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि हमारा बैंक भारत का सबसे बड़ा बैंक है तथा इसे सबसे स्वच्छ बैंक बनाने की जिम्मेवारी हम सभी लोगों पर हैं. इस मौके पर एसडीएम अशोक तिर्की, पिपरा कला शाखा के शाखा प्रबंधक आरके श्रीवास्तव बाजार शाखा के यू तिग्गा, चेतन तिर्की, धर्मेंद्र ओझा, विजय कुमार मिश्रा, निदेशक राम लखन राम, बीडी उरांव, गणेश मुर्मू, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र मांझी, अपर्णा सिन्हा, प्रेरणा, पिंकी कुमारी कुमारी अभिलाषा सहित सभी शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola