सभी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान : बीडीओ

Updated at : 14 Nov 2017 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
सभी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान : बीडीओ

भंडरिया: भंडरिया प्रखंड मुख्यालय के सदर प्रखंड के टेनटाड़ में प्रधानमंत्री आवास का गृहप्रवेश किया गया़ इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बीडीओ ने कहा कि अब प्रत्येक गरीब व्यक्ति का पक्का मकान होगा. सरकार ने सब को पक्का मकान देने का योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से शुरू किया है. […]

विज्ञापन
भंडरिया: भंडरिया प्रखंड मुख्यालय के सदर प्रखंड के टेनटाड़ में प्रधानमंत्री आवास का गृहप्रवेश किया गया़ इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बीडीओ ने कहा कि अब प्रत्येक गरीब व्यक्ति का पक्का मकान होगा. सरकार ने सब को पक्का मकान देने का योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से शुरू किया है.

भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि पूर्व कि सरकार ने गरीबों को विकास के नाम पर छलने का काम किया है. हर गरीब का सपना अपना पक्का मकान होता है, जिसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में राज्य की सरकार 1.30 लाख में बनवा कर गरीबों का सामूहिक गृहप्रवेश करा रही है. बीससूत्री अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है. इस योजना से गरीबों का सपना पूरा हो रहा है.

प्रमुख रामकृष्ण किशोर, बीडीसी सुशील सिन्हा, मुखिया सुशीला केरकेट्टा,जिप सदस्य रामजित सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर उपरोक्त के अलावे बीससूत्री उपाध्यक्ष रूप निरंजन सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह, मुखिया शंकर सिंह, महेश्वर सिंह, उप मुखिया कमल सिंह,वार्ड सदस्य अरसदी निशा, बिरबल भुइयां, गोंजा लोहरा, राजेश सिंह, प्रखंड कर्मी उपेंद्र चंद्रवंशी, अरविंद कुमार, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, स्वंयसेवक निशा कुमारी, अभय सिंह, बिनोद प्रजापती, अजाद अहमद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola