कहता रहा हथियार चलाना नहीं आता, फिर भी उठा ले गये
Updated at : 11 Nov 2017 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरिया/बड़गड़ : बूढ़ा पहाड़ के झलडोरा निवासी सुगीया देवी के पति किस्मत किसान को नक्सली जबरन दस्ता में शामिल कराने को लेकर घर से उठा ले गयी़ सुगिया बताती है कि (वैशाख) मई 2017 में लगभग 300 नक्सली जब उसके घर से उसके पति को ले जाने लगे तो उसके पति किस्मत ने कहा कि […]
विज्ञापन
भंडरिया/बड़गड़ : बूढ़ा पहाड़ के झलडोरा निवासी सुगीया देवी के पति किस्मत किसान को नक्सली जबरन दस्ता में शामिल कराने को लेकर घर से उठा ले गयी़
सुगिया बताती है कि (वैशाख) मई 2017 में लगभग 300 नक्सली जब उसके घर से उसके पति को ले जाने लगे तो उसके पति किस्मत ने कहा कि न तो उसे बैग ढोने आता है और न ही हथियार चलाने वह उनके साथ जाकर क्या करेगा,लेकिन नक्सली उनकी एक बात भी नहीं सुनी और उसे जबरन पीटते हुए अपने साथ लेते गये़ सुगीया ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस उसे पहाड़ से नीचे लायी है़
उसने कहा कि नौ माह हो गये अभी तक उसके पति की कोई खबर नहीं है़ इस बीच उसकी एक साल की बेटी पूनम की मौत हो गयी, इस दौरान उसने नक्सलियों तक खबर भी भिजवायी लेकिन अभी तक कोई पता नहीं है़
जैसे -तैसे जीवन गुजारने पर विवश हैं : ग्रामीण : स्थानीय ग्रामीण नक्सली और पुलिस के बीच होने जा रही टकराहट से काफी भयभीत है़ उनका कहना है कि जैसे तैसे उनका जीवन गुजर रहा है़ नक्सलियों के पास भी पुलिस के जैसा हथियार है और उनका विरोध करने की क्षमता उन सब में नहीं है़ ग्रामीणों ने कहा कि नक्सली गांव से जवान बच्चों को उठा कर ले जा रहे है,भय से उनके माता-पिता भी गांव छोड़कर बाहर चले जा रहे है़
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार से उनकी मांग है कि उनके गांव में सड़क बन जाय और शांति से उनका जीवन बसर हो तथा गांव में रोजगार के साधन हो तो बेरोजगार नौजवानों को भटक नहीं पड़ेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




