सरकार के नोटबंदी का निर्णय सही : भाजपा
Updated at : 08 Nov 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा: नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर मंगलवार को भाजपा के प्रेदश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सुमन मेहता की अध्यक्षता में की गयी़ इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय भी उपस्थित थे़ बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि […]
विज्ञापन
गढ़वा: नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर मंगलवार को भाजपा के प्रेदश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सुमन मेहता की अध्यक्षता में की गयी़ इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय भी उपस्थित थे़ बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि सात नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गये नोटबंदी का सकारात्मक असर देखने को मिला़.
नोटबंदी के पश्चात अवैध रूप से रखे गये काले धन सरकारी खजान में जमा हुआ और काले कारोबार से जुड़े कई लोगों की कमर टूटी़ प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में लिया गया यह निर्णय सफल व सराहनीय रहा़ वहीं नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को जन-जन पहुंचाने व सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को लाभ दिलाने की अपील की़ वहीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन मेहता ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में सभी महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं है़.
जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी के महिला कार्यकर्ता सरकार द्वारा महिलाओं के लिये चलायी जा रही योजनाओं के बारे में पंचायत स्तर पर बताये व महिलाओं के स्वावलंबन में सहयोग करें. बैठक में वीणा पाठक, अनिता दत्त, शिवधारी राम, मीरा यादव, मंदोदरी देवी, मीना सिंह, गीता देवी, प्रमिला देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




