सम्मेलन: वनवासी कल्याण केंद्र का राष्ट्र शक्ति सम्मेलन, केपी सिंह ने कहा धर्मांतरण कराना देश के लिए घातक

गढ़वा: वनवासी कल्याण केंद्र ने रविवार को एक दिवसीय राष्ट्र शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि गढ़वा जिला सहित पूरे झारखंड में इसाई मिशनरियों द्वारा अनुसूचित जनजाति के लोगों का धर्मांतरण कराकर हिंदूओं को तोड़ने की साजिश की जा रही है़ इसलिए सभी लोग संगठित होकर इसका […]
गढ़वा: वनवासी कल्याण केंद्र ने रविवार को एक दिवसीय राष्ट्र शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि गढ़वा जिला सहित पूरे झारखंड में इसाई मिशनरियों द्वारा अनुसूचित जनजाति के लोगों का धर्मांतरण कराकर हिंदूओं को तोड़ने की साजिश की जा रही है़ इसलिए सभी लोग संगठित होकर इसका जवाब दें और सरकार द्वारा बनाये गये धर्मांतरण कानून के तहत मामला दर्ज कराये़ं स्थानीय गोविंद उवि के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के केंद्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह उपस्थित थे़.
उन्होंने सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अनुसूचित जनजाति के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वनवासियों का गौरवशाली इतिहास रहा है़ चाहे मुगलों के अत्याचारों विरुद्ध लड़ाई लड़ने का मामला हो या अंग्रेजों का, दोनों में आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है़ लेकिन आज देश व धर्म को तोड़ने की साजिश के तहत धर्मांतरण कराया जा रहा है़ यह काफी घृणित कार्य है़ उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कहा था कि जो तुम्हारे धर्म के ऊपर हाथ डाले, उसे जैसे चाहे मार सकते है़ं उन्होंने कहा कि सरना व सनातन धर्म एक है़ दोनों के देवी-देवता व पुरखे भी एक ही है़ं.
उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन के साथ-साथ कुछ समय व पैसे समाज के हित में भी खर्च करने चाहिए़ जब सभी संगठित होंगे, तो समाज मजबूत होगा और किसी की भी हिम्मत नहीं होगी कि वह इस ओर आंख उठाकर देख सके़. इस मौके पर केंद्रीय सरना समाज समिति के संरक्षक देवचरण उरांव ने कहा कि मिशनरियां एक योजनाबद्ध तरीके से साजिशकर सरना समाज को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कर रही है़ समाज के बीच के भी कुछ लोग उनके दलाल बनकर आदिवासियों का धर्मांतरण करा रहे है़ं.उन्होंने कहा कि समाज के लोग जाग चुके हैं, यदि अब ऐसा प्रयास किया गया, तो मिशनरी के लोगों को जेल जानी पड़ेगी़.
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को धर्मांतरण बिल का समर्थन करनी चाहिए और मिशनरियों के खिलाफ अपनी शक्ति दिखाने की जरूरत है़ कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता सतीश मिश्र, जिप सदस्य उमा देवी, आरएसएस के गढ़वा जिला संघ चालक विद्यासागर के अलावे आयोजन समिति के संरक्षक विजय कुमार पांडेय, अध्यक्ष विनय कुमार चौबे, सह जिला संघ चालक दिनेश कुमार चौबे, विहिप के बृजबिहारी पांडेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, स्कंद, ब्रजेश उपाध्याय, चंदन जायसवाल, जिला प्रचारक सत्यप्रकाश, कृष्णमुरारी पांडेय, यशवंत कुमार मिश्रा, मोहन सिंह,ब्रम्हदेव पाल,कपिलदेव उरांव, ओम बाखला, उपेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने भी विचार रखे़ संचालन मनोज पाठक एवं कामेश्वर साहू ने की़ इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




