खुशी: रमना में बाइपास निर्माण से लोगों में हर्ष का माहौल, व्यवसायियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

Updated at : 06 Nov 2017 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
खुशी: रमना में बाइपास निर्माण से लोगों में हर्ष का माहौल, व्यवसायियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

रमना: शनिवार को रमना में बनने वाला बाई पास सड़क का सर्वेक्षण किये जाने के बाद स्थानीय ग्रामीण सहित दुकानदारों में खुशी का मौहाल बना हुआ है. बाइपास सड़क निर्माण के बाद स्थानीय व्यवसायी सहित सामाजिक संगठनों ने सांसद वीडी राम को बधाई दी है. एनएचएआइ की टीम तथा पलामू सांसद वीडी राम ने शनिवार […]

विज्ञापन

रमना: शनिवार को रमना में बनने वाला बाई पास सड़क का सर्वेक्षण किये जाने के बाद स्थानीय ग्रामीण सहित दुकानदारों में खुशी का मौहाल बना हुआ है. बाइपास सड़क निर्माण के बाद स्थानीय व्यवसायी सहित सामाजिक संगठनों ने सांसद वीडी राम को बधाई दी है. एनएचएआइ की टीम तथा पलामू सांसद वीडी राम ने शनिवार को संयुक्त रूप से कहा कि रमना मुख्य सड़क बस स्टैंड के घनी आबादी को देखते हुए बाइपास सड़क का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है.

यह सुखड़ा नदी के समीप मडवनिया-जुडवनिया से होते हुए थाना मोड़ से ठीक 100 मीटर आगे निकलेगी, जिसकी दूरी 2.6 किलोमीटर का होगा तथा उक्त सड़क 60 मीटर चौड़ाई लेते हुए चार लेन का होगा. इसका अंतिम सर्वेक्षण पूरा करने के बाद डीपीआर तैयार करने के बाद अगले वित्तीय वर्ष में शुरू कर दी जायेगी. सांसद वीडी राम ने कहा कि एलएन मालवीय इंफ़्रा प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड भोपाल द्वारा किये गये सर्वेक्षण में कोई भी घनी बस्ती से छेड़छाड़ नहीं किया गया है.

मौके पर परियोजना निदेशक डीके गुप्ता, तकनीकी प्रबंधक अमित ओझा, सलाहकार अभिषेक सिंह सहित भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, सिद्धेश्वरलाल अग्रवल, मुकेश निरंजन सिन्हा, शिव कुमार पांडेय, रवींद्र चौधरी आदि उपस्थित थे़ रमना में बाइपास सड़क निर्माण के स्वीकृति के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद वीडी राम को बधाई दी है.

बधाई देनेवालों में मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, बिशुनपुरा मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि सकल पासवान, बिसुनपुरा सांसद प्रतिनिधि अवधबिहारी गुप्ता अखलेश पासवान, संतोष साह, मुन्ना सिंह,कामता प्रसाद, नसरूदीन अंसारी, त्रिपुरारी सोनी, प्रमोद सिंह, चितरंजन सिंह, योगेंद्र सिंह, विरंची पासवान, उमाशंकर यादव, पवन गुप्ता, सोनू सिंह, दीपक गुप्ता, नीरज सिंह सहित का नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola