एक सप्ताह के अंदर होगा मार्केट कांप्लेक्स का उदघाटन

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद कार्यालय के समीप सब्जी के फुटपाथी दुकानदारों से नगर परिषद अध्यक्ष से मुलाकात कर दुकान आवंटित करने की मांग की़ उन्होंने कहा कि उन्हें रास्ते से हटाकर एक जगह दुकान लगाने के लिए जगह आवंटित किया जायेगा़ इस पर अध्यक्ष पिंकी केसरी ने कहा कि नगर परिषद की ओर से मार्केट […]
संवेदक द्वारा दो-तीन दिनों के अंदर उन्हें हस्तांतरित कर दिया जायेगा़ इसके बाद मार्केट कांप्लेक्स के निचले तल्ले पर सब्जी दुकान के लिए जगह आवंटित किया जायेगा़ उन्होंने कहा कि वे आज भी अपने वचन पर कायम हैं.
वे एक सप्ताह के अंदर कांप्लेक्स का उदघाटन करेंगी़ उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर नौ में सत्यनारायण यादव के घर के पास भी छोटा मार्केट विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है़ वहां दुकानदारों को पानी से लेकर बिजली तक मुहैया करायी जायेगी़ उन्होंने कहा कि कुछ लोग निरीह दुकानदारों को आगे कर घटिया राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं. इस मौके पर पप्पू कुमार, मनोज मेहता, ओम प्रकाश मेहता, राजेश मेहता, सुनील कुमार, पिंटू साव, रमेश प्रसाद, गौरीशंकर मेहता, प्रभा देवी, इंद्रवती देवी व मो असफाक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




