कमांडर और बाइक के धक्के से युवक घायल

Updated at : 02 Nov 2017 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
कमांडर और बाइक के धक्के से युवक घायल

मझिआंव. मझिआंव-कांडी मुख्य पथ पर घुरुआ कब्रिस्तान के समीप बुधवार को सुबह नौ बजे कमांडर जीप (बीआर24पी-0723)के चालक ने मोटरसाइकिल सवार बभनी गांव निवासी सेख सुहैल खान के पुत्र शेख मजहर (19वर्ष)को टक्कर मार दी. इसमें शेख मजहर गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक डॉ […]

विज्ञापन
मझिआंव. मझिआंव-कांडी मुख्य पथ पर घुरुआ कब्रिस्तान के समीप बुधवार को सुबह नौ बजे कमांडर जीप (बीआर24पी-0723)के चालक ने मोटरसाइकिल सवार बभनी गांव निवासी सेख सुहैल खान के पुत्र शेख मजहर (19वर्ष)को टक्कर मार दी. इसमें शेख मजहर गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक डॉ मनीष कुमार सिंह द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पलामू के मेदिनीनगर हड्डी अस्पताल में रेफर किया गया.

इस दौरान कमांडर जीप मालिक कांडी थाना के घोड़दाग निवासी सुखाडी यादव एवं घायल के परिजनों द्वारा उसे एम्बुलेंस से मेदिनीनगर अस्पताल ले जाया गया. घायल के परिजनों का आरोप है कि जीप मालिक द्वारा एक नाबालिग युवक दिनेश यादव से जीप चलवाया जा रहा था. इसके कारण यह घटना हुई. इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रमणि भारती ने बताया कि जीप को जब्त कर लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola