10000 मुसलमान शामिल होंगे भाजपा में : सत्येंद्रनाथ

गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोरचा के कार्यकर्ताओं व मुसलिम समुदाय के लोगों की बैठक गढ़वा प्रखंड के टेढ़ी हरैया मसजिद में संपन्न हुई. बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी एवं अल्पसंख्यक मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान उपस्थित थे़. बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष हाजी जउवाद ने […]
उनके विकास के नाम पर राजनीतिक दलों ने अब तक उन्हें ठगने का ही काम किया है़ 70 साल गुजरने के बाद भी मुसलमानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव नहीं आया है़ ऐसी स्थिति में मुसलमानों का झुकाव तेजी से भाजपा की ओर बढ़ रहा है़ गढ़वा के मुसलमान भाजपा के नारे सबका साथ सबका विकास से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होना चाह रहे है़ं उन्होंने कहा कि वे भाजपा से चुनाव लड़ें हैं, लेकिन उन्हें जिताने में यहां के मुसलमानों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है़ विधायक ने कहा कि मुसलमानों को बरगलाकर वोट लेनेवाले राजनीतिक दलों की दाल गढ़वा विधानसभा में गलनेवाली नहीं है़ उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन के अंदर वे कार्यक्रम के तारीख की घोषणा करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




