न्याय मार्च: भाकपा माले ने सभा की, जनार्दन प्रसाद ने कहा, संघर्ष ही इकलौता विकल्प

Updated at : 31 Oct 2017 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
न्याय मार्च: भाकपा माले ने सभा की, जनार्दन प्रसाद ने कहा, संघर्ष ही इकलौता विकल्प

गढ़वा: भाकपा माले जिला इकाई ने सोमवार को कुलदीप चौधरी व अमित तिवारी की हत्या के विरोध में न्याय मार्च निकाला. इस दौरान राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गयी़ इस मौके पर माले के राज्य सचिव जर्नादन प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे़ न्याय मार्च के बाद उपायुक्त कार्यालय […]

विज्ञापन
गढ़वा: भाकपा माले जिला इकाई ने सोमवार को कुलदीप चौधरी व अमित तिवारी की हत्या के विरोध में न्याय मार्च निकाला. इस दौरान राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गयी़ इस मौके पर माले के राज्य सचिव जर्नादन प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे़ न्याय मार्च के बाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक सभा की गयी़ इसमें संबोधित करते हुए जर्नादन प्रसाद ने कहा कि राज्य की पुलिस बेलगाम हो गयी है तथा अपराध कर्म को संगठित करने की सुनियोजित योजना को संचालित कर रही है़ उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में दलितों, आदिवासियों पर संगठित हमले किये जा रहे है.
किसान मजदूरों पर हमले हो रहे हैं. दूसरी तरफ कॉरपोरेट घरानों व अपराधियों को खुली छूट दे दी गयी है़ उन्होंने कहा कि ऐसी विकट परिस्थितियों में जनता का साझा व संगठित संघर्ष ही एकमात्र विकल्प बचा हुआ है़ उन्होंने कहा कि इसी संघर्ष के बल पर अन्याय, लूट व उत्पीड़न की ताकत से ही रघुवर सरकार पर नकेल कसी जा सकती है़.

सभा को जिला सचिव कालीचरण मेहता, राज्य कमेटी सदस्य सुषमा मेहता, डंडा के प्रमुख विरेंद्र चौधरी, रवींद्र राम,आरएन सिंह ने भी संबोधित किया़ मौके पर लालमुनि गुप्ता, कामेश्वर विश्वकर्मा, सूर्यदेव चौधरी, हीरा चौधरी, अंबिका राम, मनीष विश्वकर्मा, किशोर कुमार, विश्वनाथ राम, अनिल तिवारी, रहमतुल्लाह अंसारी, कृष्णा चौधरी, सुरेश चौधरी, विश्वनाथ राम, देवंती मेहता, कौशल्या देवी, गौरा कुंवर, अनिता तिवारी, नन्हकू यादव, उमेश यादव, उषा देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola