मुख्यालय से जुड़ेगा प्रखंड का हर गांव : सत्येंद्रनाथ

रंका: स्थानीय विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने रविवार को रंका में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखी़ उन्होंने रमकंडा रोड पुरेगाड़ा से सिसवा सिवान तक 1.69 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले कालीकरण पथ निर्माण व पुरेगाड़ा बाजार में 1.50 लाख रुपये की लागत से बननेवाले दुर्गा मंडप का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. इस अवसर […]
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री तिवारी ने कहा कि पुरेगाड़ा से रमकंडा प्रखंड के सिसवा को जोड़नेवाली सड़क बदहाल स्थिति में थी. सड़क की स्थिति ऐसी थी कि दो किलोमीटर सिसवा की दूरी तय करने में काफी समय लग जाता था़ अब इस सड़क के बन जाने से सिसवा तक का आवागमन सुगम होने के साथ-साथ रमकंडा प्रखंड मुख्यालय की दूरी भी कम हो जायेगी. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने में ग्रामीणों से भी सहयोग की अपेक्षा है़ विधायक ने कहा कि भाजपा के रघुवर सरकार में विकास की गंगा बह रही है. सभी गांवों तक जाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. सरकार का उद्देश्य है कि एक भी गांव प्रखंड मुख्यालय से अछूता नहीं रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




