गढ़वा :जल्दी-जल्दी उग हो सूरज देव...
Updated at : 27 Oct 2017 11:54 PM (IST)
विज्ञापन

श्रद्धा. उदीयमान भगवान भास्कर के अर्ध्य के साथ छठ महापर्व संपन्न सोन, कोयल, पंडा, बांकी, कनहर, तहले, दानरो, सरस्वतिया, खजुरिया, फुलवरिया, उरिया, लौंगा सहित सभी नदी तटों पर सामूहिक रूप से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया गढ़वा : पवित्रता व आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे गढ़वा जिले में शुक्रवार की सुबह उदीयमान भगवान […]
विज्ञापन
श्रद्धा. उदीयमान भगवान भास्कर के अर्ध्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
सोन, कोयल, पंडा, बांकी, कनहर, तहले, दानरो, सरस्वतिया, खजुरिया, फुलवरिया, उरिया, लौंगा सहित सभी नदी तटों पर सामूहिक रूप से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया
गढ़वा : पवित्रता व आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे गढ़वा जिले में शुक्रवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया़ सुबह में सभी छठ घाटों पर छठव्रतियों ने उगते हुए सूर्य को सामूहिक रूप से अर्घ्य दिया़ जिले के सोन, कोयल, पंडा, बांकी, कनहर, तहले, दानरो, सरस्वतिया, खजुरिया, फुलवरिया, उरिया,लौंगा सहित सभी नदी तटों पर गुरुवार की शाम से ही छठव्रतियों की भीड़ लगी हुई थी़ यहां गुरुवार की शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया गया़ इसके बाद व्रतियों ने रातभर छठ घाट पर बैठकर सूर्य भगवान की उपासना की़ सुबह नदी तट पर स्नान के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ घाट पर ही हवन करते हुए चारदिवसीय छठ पूजा संपन्न किया़ शाम में सभी छठ घाटों पर विहंगम दृश्य दिख रहा था़
नदी तटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुहावने छठ गीतों के बीच सूर्य की उपासना में लीन थे़ जिला मुख्यालय स्थित दानरो नदी के दोनों तटों पर कम से कम 10 हजार श्रद्धालुओं ने छठ व्रत किया़ यहां अलग-अलग घाटों पर स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रकाश, टेंट, मंच आदि बनाकर सुविधा प्रदान की गयी थी़ जहां पानी का दिक्कत था, वहां नल से स्नान व अर्घ्य के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा था़
शहर के स्टूडेंट क्लब व फ्रेंड्स क्लब के घाट पर सबसे अधिक भीड़ थी़ इसके अलावा टी ग्रुप, छठ सेवा समिति सहिजना, जय देवी संघ टंडवा, नवयुवक संघ कल्याणपुर, सूर्यांश क्लब सहिजना, युवा जागृति क्लब भगलपुर टंडवा आदि सामाजिक संगठनों द्वारा व्रतियों के लिए पूरी सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी़ साथ ही जय देवी संघ टंडवा ने पंडाल का निर्माण कर सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गयी थी़ इसी तरह सरस्वतिया नदी में सूर्या क्लब सहित करीब 12 स्थानों पर स्वयंसेवी संस्थाओं ने अस्थायी छठ घाट बनाया था़ छठ घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गयी थी़
छठ पर कई जगह भजन-कीर्तन, नाटक, भक्ति जागरण आदि का आयोजन किया गया था़ सहिजना छठ घाट पर बच्चों के लिये खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था़ छठ घाटों पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं जन प्रतिनिधि भी घूमते नजर आये़ छठ घाटों पर सुबह में व्रतियों से प्रसाद लेने के लिए भीड़ थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




