उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ संपन्न
Updated at : 27 Oct 2017 11:53 PM (IST)
विज्ञापन

वंशीधर नगर : अनुमंडल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में सूर्योपासना का महापर्व छठ शांति पूर्ण तरीके से उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ संपन्न हो गया. अनुमंडल मुख्यालय स्थित बांकी नदी के तट पर अवस्थित अतिप्राचीन सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में छठ व्रतधारियों […]
विज्ञापन
वंशीधर नगर : अनुमंडल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में सूर्योपासना का महापर्व छठ शांति पूर्ण तरीके से उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ संपन्न हो गया.
अनुमंडल मुख्यालय स्थित बांकी नदी के तट पर अवस्थित अतिप्राचीन सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में छठ व्रतधारियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया. छठ व्रत को लेकर प्रभात क्लब, नवयुवक क्लब, फ्रेड रॉक ग्रुप तथा वंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्टी द्वारा छठ घाट परिसर में रोशनी, ध्वनि, छठ व्रतधारियों को बैठने का व्यापक इंतजाम किया गया था. छठ घाट व्रतधारियों के लिए पूरी तरह सजकर तैयार था. इस वर्ष भी सीमावर्ती उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छठ व्रतधारी छठ व्रत करने पहुंचे थे.
छठव्रतधारी सूर्य मंदिर परिसर, मध्य विद्यालय परिसर, गढ़ परिसर, किसान भवन व कल्याण मंडपम में बैठे थे. व्रतधारियों की सुविधा के लिए नवयुवक क्लब व प्रभात क्लब ने नियंत्रण कक्ष बनाया था. नवयुवक क्लब के पंडाल में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गयी थी. स्नान के लिए बांकी नदी में कृत्रिम झरना लगाया गया था. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस थी.
छठ परिसर मे पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, वंशीधर सूर्य मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश प्रताप देव भ्रमण करते देखे गये. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गजनफर अली खान, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविशंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी छठ परिसर में भ्रमण करते देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




