गढ़वा : जूनियर ग्रुप में अतुल्य को प्रथम स्थान मिला

Updated at : 27 Oct 2017 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा : जूनियर ग्रुप में अतुल्य को प्रथम स्थान मिला

छठ पर्व पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा : छठ महापर्व के अवसर छठ सेवा समिति ने सहिजना छठ घाट पर सूर्य षष्ठी की रात विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें जूनियर एवं सीनियर ग्रुप में म्यूजिकल चेयर रेस, बैडमिंटन तथा सुबह में घड़ा फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी़ म्यूजिकल चेयर रेस में लड़कों […]

विज्ञापन
छठ पर्व पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
गढ़वा : छठ महापर्व के अवसर छठ सेवा समिति ने सहिजना छठ घाट पर सूर्य षष्ठी की रात विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें जूनियर एवं सीनियर ग्रुप में म्यूजिकल चेयर रेस, बैडमिंटन तथा सुबह में घड़ा फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी़
म्यूजिकल चेयर रेस में लड़कों के जूनियर ग्रुप में अतुल्य शिवांग को प्रथम, जय सिन्हा को द्वितीय तथा आकांक्षा अंश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ़ जूनियर लड़की में वैष्णवी, खुशी कुमारी एवं कंचन कमारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला़ जबकि सीनियर लड़की ग्रुप में रिया कुमारी, अर्पिता कुमारी व लक्ष्मी ऋषि, लड़का सीनियर में सतीश् द्विवेदी, नितेश पाल तथा दीपू कुमार को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिले़ बैडमिंटन प्रतियोगिता में भोलू, बिकू व चिकू को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया़ घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में अनिता दत्त एवं सुधीर तिवारी को पुरस्कृत किया गया़ सभी विजयी प्रतिभागियों को भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय एवं नप उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने पुरस्कृत किया.
कार्यक्रम का संचालन मनोज पाठक तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता जितेंद्र सिन्हा ने किया़ इस मौके पर मुरली श्याम सोनी, रामाधार सिंह, सुशील केसरी, विजय सिन्हा, रामदेव राम, अशोक विश्वकर्मा, अरविंद तिवारी, आशीष सिंह, सत्यनारायण सिन्हा, मुकेश सिन्हा, संदीप सिन्हा, शशिभूषण चौधरी आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola