ईरान ने अमेरिका के सामने खींच दी लकीर, कहा- अगर बातचीत इजराइल फर्स्ट होता है, तो…

Updated:
विज्ञापन

शहबाज और जेडी वेंस, फोटो एक्स

US Iran Talks: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता जारी है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भी इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं. शांति वार्ता के बीच इजराइल ने अमेरिका के सामने एक लकीर खींच दी है और चेतावनी दे डाली है.

विज्ञापन

US Iran Talks: ईरान ने प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए एक्स पर लिखा- अगर हम इस्लामाबाद में अमेरिका फर्स्ट के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हैं, तो दोनों पक्षों और दुनिया के लिए फायदेमंद समझौता होने की संभावना है. लेकिन अगर हमारा सामना इजरायल फर्स्ट के प्रतिनिधियों से होता है, तो कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा- हम निश्चित रूप से पहले से भी ज्यादा जोर-शोर से अपना बचाव जारी रखेंगे, और दुनिया को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

विज्ञापन

जेडी वेंस और शहबाज शरीफ के बीच हुई बातचीत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एक बैठक की. इस दौरान वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी मौजूद थे. पाकिस्तान की ओर से बैठक में विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार और गृह मंत्री सीनेटर सैयद मोहसिन रजा नकवी भी मौजूद थे. पाक पीएम ने कहा- ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता स्थायी शांति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.

ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मुलाकात की

अमेरिका के साथ जारी शांति वार्ता के बीच मोहम्मद बाकिर गालिबफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और बातचीत की. बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची भी शामिल थे.

जेडी वेंस का पाकिस्तान में ऐसे हुआ स्वागत

जेडी वेंस के नूर खान एयरबेस पहुंचने पर पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनकी अगवानी की. वेंस के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर भी हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ने ईरानियों का स्वागत मिलिट्री यूनिफॉर्म में किया, लेकिन जेडी वेंस का सूट में क्यों?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola