श्रमदान से बनायी आधा किमी लंबा सड़क

रमना: प्रखंड के कबिसा गांव के हरिजन टोला में सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर आधा किमी लंबा सड़क बनायी जा रही है. सड़क कबिसा गांव के हरिजन टोला स्थित बैजनाथ राम के घर से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक बनाया जा रहा है़ विदित हो कि उक्त सड़क बनाने को लेकर कई बार स्थानीय ग्रामीणों ने […]
इसके बाद युवा जन सहयोग संघ के नेतृत्व में इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इस मौके पर युवा जन सहयोग संघ के संयोजक उमाशंकर यादव ने कहा कि यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी़ इस पर वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होती थी़ सड़क पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था.
उन्होंने बताया कि रविवार की रात ही संघ के सदस्यों एवं ग्रामीणों के बीच बैठक कर इस सड़क को श्रम दान से बनाने का निर्णय लिया गया था़ श्रमदान करने वाले में गांव के नथुनी राम, अजय राम, अवदेश ठाकुर, मनोज राम, बिरझु राम, राजेश मेहता, उपेन्द्र राम, सुनील दुबे, प्रभु राम, शिव शंकर पांडेय, छोटू राम, शिव सागर राम, प्रदीप राम, सुनील राम, राजा राम, बबलू दूबे, शिवसागर राम, धीरज राम, शायमलाल राम, वीरेंद्र राम, आनंद राम, दीनानाथ राम, सोनू राम, संजय राम, अमेरिका राम सहित कई लोगों ने सहयोग किया़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




