नेटवर्क नहीं रहने से लाभुकों को हो रही परेशानी

Updated at : 24 Oct 2017 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
नेटवर्क नहीं रहने से लाभुकों को हो रही परेशानी

रंका: रंका प्रखंड के सिरोइकला गांव के गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों को पीडीएस दुकान का इ पॉश मशीन का नेटवर्क नहीं रहने से समय पर चावल नहीं मिल मिल रहा है. इसके कारण लोगों में भूखे रहने की नौबत आ गयी है. सरकार का यह मशीन हाथी का दांत साबित हो […]

विज्ञापन
रंका: रंका प्रखंड के सिरोइकला गांव के गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों को पीडीएस दुकान का इ पॉश मशीन का नेटवर्क नहीं रहने से समय पर चावल नहीं मिल मिल रहा है. इसके कारण लोगों में भूखे रहने की नौबत आ गयी है. सरकार का यह मशीन हाथी का दांत साबित हो रहा है. लाभुक गोलु सिंह, संजय प्रसाद, इंद्रमाणि देवी, भुनेश्वर कोरवा, सुरज चौधरी, बुचुन चौधरी, शिवपति देवी, भागमणी देवी, सुदामा सिंह आदि लोगों ने बताया कि टावर नहीं रहता है, तो राशन नहीं मिलता है.

डीलर बोलते हैं कि नेटवर्क नहीं है. घूम कर वापस चले जाते हैं.चावल लेने में काफी परेशानी होती है. बताया कि एक-दो किलोमीटर दूर से दुकान में चावल लेने आते हैं.महीना दिन दौड़ने पर एक दिन चावल मिलता है.वो भी एक-दो लोगों को ही चावल मिल पाता है.लोगों ने बताया कि डीलर कभी-कभी पहाड़़ पर ले जाते हैं.वहां नेटवर्क काम करता है, तो चावल बांटने में नौ दिन लग जाता है.

लाभुकों ने बताया कि सरकार ने जब से इ पॉस मशीन की व्यवस्था की है, तब से काफी परेशानी हो रही है. डीलर विजय कुमार सिंह ने बताया कि नेटवर्क नहीं रहने से डीलर के साथ लाभुकों को भी काफी परेशानी हो रही है. नेटवर्क के लिए पहाड़ पर जाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि एयरटेल का सीम है.गांव में काम नहीं करता है. रंका से 15 किलोमीटर दूर गांव पड़ता है.नेटवर्क नहीं रहने पर लाभुकों को चावल नहीं देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola