बाल विवाह पर सख्ती बरती जायेगी

गढ़वा:" गढ़वा जिले का सूचकांक बाल विवाह के मामले में राज्य में दूसरा है़ इसे कम करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है़ साथ ही सख्ती भी बरती जायेगी़ मंगलवार को उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बाल विवाह किया जाना कानूनी रूप […]
जल्द ही शादी-विवाह का लग्न शुरू होनेवाला है़ ऐसे समय में इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है़ जिले में कहीं भी यदि बाल विवाह के मामले पाये जाते हैं, तो लड़का या लड़की के माता-पिता के साथ-साथ इसमें शामिल होनेवाले रिश्तेदारों व शादी करानेवालों पर भी कार्रवाई की जायेगी़ उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में अभिभावकों पर दो साल कारावास एवं एक लाख रूपये जुर्माना का प्रावधान है.
उन्होंने कहा कि गढ़वा जिलावासी यह तय कर लें कि इस बार के लग्न में एक भी बाल विवाह नहीं हो़ उपायुक्त ने टॉल फ्री नंबर 100 पर कम उम्र में हो रही शादी की सूचना देने की अपील की़ उन्होंने कहा कि लड़का-लड़की या कोई भी अन्य व्यक्ति इसकी सूचना कभी भी दर्ज करा सकता है़ इस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी़ पत्रकार वार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, डीआरडीए निदेशक ओनिल ओड़या, जन संपर्क पदाधिकारी अनिल कुमार आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




